Delhi: साहिल ने रील के लिए इंफ्लुएंसर को होटल में बुलाया, रेप के बाद बना लिया VIDEO; ब्लैकमेल कर डालने लगा धर्मांतरण का दबाव; FIR दर्ज
दिल्ली में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने रील बनाने के बहाने पीड़िता को होटल बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने रील बनाने के बहाने पीड़िता को होटल बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक, उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और इस मकसद से उसे एक मदरसे भी ले जाया गया। शिकायत पर बुराड़ी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस शिकायत के मुताबिक, 36 वर्षीय पीड़िता अपने पति और 15 साल की बेटी के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती है। साल 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान सन्नी नाम के एक व्यक्ति से हुई। पीड़िता ने बताया कि सितंबर 2022 में सनी उससे मिलने के लिए बुराड़ी आया। उसने रील शूट करने के बहाने उसे एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ कथित तौर पर रेप किया गया। बाद में आरोपी ने वीडियो और अन्य चीजों का डर दिखाकर उसे धमकाना शुरू कर दिया।
धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे एक धार्मिक संस्थान में बुलाया गया, जहां धर्म परिवर्तन के लिए कथित रूप से समझाने और दबाव बनाने की कोशिश की गई। महिला ने दावा किया कि उसके परिवार को भी इसमें शामिल करने की बात कही गई थी। हालांकि इन आरोपों की सत्यता की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Advertisement
महिला द्वारा पुलिस मुख्यालय में शिकायत देने के बाद मामला संबंधित थाने को सौंपा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रहे हैं ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।
पति के मोबाइल फोन पर भेजा पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो
Advertisement
शिकायत के मुताबिक, करीब तीन साल तक पीड़िता आरोपियों से दूर रही, लेकिन आरोपी लगातार उससे संपर्क करने और दबाव बनाने की कोशिश करते रहे। इस साल 5 मई को आरोपियों ने कथित तौर पर उसके पति के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक पोस्ट भेज दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और पीड़िता को उसके पति ने घर से निकाल दिया। जिसके बाद उसने पुलिस मुख्यालय में 11 मई को शिकायत दी।