NEET री-एग्जाम में बड़ा फर्जीवाड़ा! सॉल्वर गैंग ने बैठाए थे नकली परीक्षार्थी, बिहार में 24 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक कंपनी ने ऐसे किया खेल

नीट परीक्षा दोबारा होने के एक दिन बाद सोमवार (22 जून) को एक बड़ा पेपर सॉल्वर गैंग पकड़ा गया है। यह गैंग बिहार से पकड़ा गया है और इसमें कुल 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NEET UG Re-exam, Paper solver gang busted in Bihar’s Lakhisarai; 24 arrested
NEET री-एग्जाम में बड़ा फर्जीवाड़ा! सॉल्वर गैंग ने बैठाए थे नकली परीक्षार्थी, बिहार में 24 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक कंपनी ने ऐसे किया खेल | Image: X

नीट परीक्षा दोबारा होने के एक दिन बाद सोमवार (22 जून) को एक बड़ा पेपर सॉल्वर गैंग पकड़ा गया है। यह गैंग बिहार से पकड़ा गया है और इसमें कुल 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में बायोमेट्रिक जांच करने वाली कंपनी के 14 कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, KRK हायर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लखीसराय SP प्रेरणा के अनुसार, आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गैंग ने असली परीक्षार्थियों की जगह प्रॉक्सी (सॉल्वर्स) बिठाकर परीक्षा कराने की साजिश रची थी। इस मामले में गया के अन्नपूर्णा नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (ANMMCH) के छात्र अर्पित राज को गैंग का मुख्य सरगना माना जा रहा है।

जांच में अब तक क्या पता चला

बायोमीट्रिक कंपनी के सात कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है, बताया जा रहा है कि इन फर्जी छात्रों को बिना सत्यापन की प्रक्रिया के परीक्षा केंद्र के भीतर घुसने दिया गया। इसके बाद बॉयोमैट्रिक कंपनी और उसके कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध हो गई है।

Advertisement

अर्पित राज से 2024 में भी CBI कर चुकी है पूछताछ

लखीसराय में गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के सरगना अर्पित राज से पहले भी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) पूछताछ कर चुकी है। अर्पित का नाम पहले भी NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। 2024 में NEET पेपर लीक मामले की जांच के दौरान CBI ने उससे कई बार पूछताछ की थी।

Advertisement

बायोमेट्रिक कंपनी का स्टाफ बनाकर सेंटर में घुसा मंयक

पुलिस ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ, जब पीएमसीएच का थर्ड ईयर एमबीबीएस छात्र मयंक कश्यप बायोमेट्रिक कंपनी का फर्जी स्टाफ बनकर हसनपुर हाई स्कूल परीक्षा केंद्र के अंदर घुस गया था। पुलिस जांच के दौरान सबसे पहले मयंक को पकड़ा गया था, जिसने पूछताछ में गिरोह के अन्य ठिकानों के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें- Delhi: नशे में 'नर पिशाच' बना बाप, मां के सामने ही 2 साल के बेटे की जमीन पर पटक कर की हत्या; 7 दिन बाद था मासूम का जन्‍मदिन

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड