Delhi: लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा, रोहिणी में गिरी मल्टीस्‍टोरी बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्‍क्‍यू जारी

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में बुधवार (8 जुलाई) को बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के चलते हादसा हुआ। कुछ लोगों के दबे होने की आंशका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Several Feared Trapped As Under-Construction Building Collapses In Delhi's Rohini Amid Heavy Rain
Delhi: लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा, रोहिणी में गिरी मल्टीस्‍टोरी बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्‍क्‍यू जारी | Image: Republic

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में बुधवार (8 जुलाई) को बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के चलते हादसा हुआ। कुछ लोगों के दबे होने की आंशका है। मलबा ज्यादा है। मौके पर फायर की 4 गाड़ियां मौजूद हैं। इमारत गिरने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, घटना की सूचना बुधवार शाम करीब 4:20 बजे मिली. बताया गया कि हादसा रोहिणी सेक्टर-16 में एमसीडी स्कूल के पास हुआ, जहां अचानक एक मकान भरभराकर गिर गया। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार रेस्क्यू टीमों को मौके पर रवाना किया। बचावकर्मी मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को भी सुरक्षित कराया गया है, ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए।

पुलिस ने कई लोगों के दबे होने की बात कही

पुलिस का कहना है कि इमारत में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना मिली है और इसके बाद रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है। फिलहाल फिलहाल हताहत होने वालों की संख्या ज्ञात नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि बारिश की वजह से यह हादसा हुआ और यहां पर तीन मंजिला इमारत बनाने का काम चल रहा था। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- ईरान ने होर्मुज में हमला कर अपने ताबूत में ठोक दी आखिरी कील? सीजफायर खत्म- ट्रंप के बोलते ही इजरायल का 'मिशन बदला' एक्‍टिव; अब धुआं-धुआं होगा Iran

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड