Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में चूक को लेकर बड़ा एक्शन, प्रारंभिक जांच के बाद एक SI और एक ASI सस्पेंड

Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में चूक मामले को लेकर बड़ा एक्शन लिया गया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर,ज्वाइंट कमिश्नर और डीसीपी समेत कई उच्च अधिकारियों ने आज सुरक्षा रिव्यू मीटिंग की थी। जिसमें ये सुरक्षा में बड़ी चूक मानी गई। जिसके बाद दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Assembly Security Breach Accused Sarabjit
दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में चूक को लेकर बड़ा एक्शन, एक SI और एक ASI सस्पेंड | Image: Republic

Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी यूनिट के एक SI और एक ASI को सस्पेंड कर दिया गया है। बतादें ये शुरुआती जांच के धार पर फैसला लिया गया है। दरअसल,  दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर,ज्वाइंट कमिश्नर और डीसीपी समेत कई उच्च अधिकारियों ने आज सुरक्षा रिव्यू मीटिंग की थी। जिसमें ये सुरक्षा में बड़ी चूक मानी गई। इसी के आधार पर फैसला लेते हुए ये बड़ी कार्रवाई की गई। 

मामले में अभी तक क्या-क्या हुआ?

विधानसभा सुरक्षा उल्लंघन मामले में आज (7 अप्रैल) आरोपी सरबजीत सिंह को दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में पेश किया, दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और किसी बड़ी साजिश या आतंकी एंगल की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने अपना मोबाइल फोन फेंक दिया जिसे बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली पुलिस यह भी पता लगाना चाहती है कि आखिर आरोपी विधानसभा में क्यों और कैसे दाखिल हुआ? साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने कहा कि सरबजीत सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस को पंजाब और उत्तर प्रदेश भी जाना है ताकि उस वाहन का पता लगाया जा सके, जिसमें वह विधानसभा परिसर में दाखिल हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने आरोपी सरबजीत की रिमांड की मांग की, जिसका आरोपी सरबजीत के वकील ने पुलिस कस्टडी की मांग का विरोध किया। वकील ने कोर्ट को बताया कि सरबजीत मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। वकील के मुताबिक सरबजीत अचानक बिना किसी को बताए अपनी बहन के पास चंडीगढ़ चला गया था और वहां एक गुरुद्वारे में गया था। परिवार को भी नहीं पता था कि वह कहां गया है।

आरोपी ने विधानसभा को गुरुद्वारा समझ लिया था- वकील

वकील ने कहा कि सरबजीत करीब 14 -15 दिन पहले चंडीगढ़ गया था और बाद में उसे पता चला कि उसका भतीजा खो गया है, इसलिए वह दिल्ली आया। वकील का दावा है कि सरबजीत ने विधानसभा को गुरुद्वारा समझकर अंदर प्रवेश कर लिया। कोर्ट ने आरोपी के वकील से पूछा कि सरबजीत पीलीभीत से चंडीगढ़ और फिर दिल्ली तक कार चलाकर आया।  

Advertisement

कोर्ट ने आरोपी को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

फिलहाल दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद तीस हजारी कोर्ट ने सरबजीत सिंह को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। बता दें पहले दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से सरबजीत सिंह की 10 दिन की पुलिस कस्टडी भी मांग की थी, ताकि मामले की साजिश, संभावित कनेक्शन और अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि वह विधानसभा में कैसे दाखिल हुआ और इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। साथ ही पुलिस उसके फोन की भी तलाश कर रही है, जिसे उसने फेंक दिया था। 

यह भी पढ़ें: ट्रैकिंग के दौरान हाथियों वाले जंगल में भटक गई शरण्या, 96 घंटे की कहानी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड