कौन हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर SBK Singh? जिन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से की पढ़ाई और बन गए दिल्ली के नए 'बॉस'

दिल्ली पुलिस को अपना नया बॉस मिल गया है। वरिष्ठ IPS अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SBK Singh
SBK Singh | Image: x/ANI

SBK Singh Delhi Police Commissioner: दिल्ली पुलिस को अपना नया बॉस मिल गया है। वरिष्ठ IPS अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसबीके सिंह 1988 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।

एसबीके सिंह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनका पूरा नाम शशि भूषण कुमार सिंह है। एसबीके सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर सेंट स्टीफंस कॉलेज से 1983 से 1986 तक भौतिक विज्ञान में बीएससी (ऑनर्स) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की और IPS बने। IPS अधिकारी बनने के बाद उन्होंने एमबीए एचआर भी किया।

SBK सिंह पुलिस सेवा में अनुभव

एसबीके सिंह ने अपने करियर में कई बड़े पदों पर काम किया है। वह दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, अरुणाचल प्रदेश में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस और मिजोरम में डीजीपी रह चुके हैं। इसके अलावा, वह दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर), स्पेशल सीपी (इंटेलिजेंस), जॉइंट सीपी (क्राइम) और एडिशनल सीपी (ईओडब्ल्यू) जैसे पदों पर भी काम कर चुके हैं।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में भूमिका

एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में बड़ी भूमिका निभानी होगी। क्योंकि दिल्ली में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नए सिरे से काम करना जरूरी है ताकि दिल्ली में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकते, उन्हें दिल्ली के पुलिस बल का नेतृत्व करना होगा। उनकी नियुक्ति से दिल्ली पुलिस को एक अनुभवी और सक्षम नेता मिलेगा।

Advertisement

एसबीके सिंह की नियुक्ति के साथ ही, दिल्ली पुलिस को एक नया दिशा देने की उम्मीद है। उनकी पृष्ठभूमि और अनुभव को देखते हुए, यह उम्मीद की जा सकती है कि वह दिल्ली पुलिस को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

संजय अरोड़ा के लिए विदाई समारोह

दिल्ली पुलिस के निवर्तमान कमिश्नर संजय अरोड़ा के लिए आज गुरुवार सुबह नई पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह परेड निवर्तमान आयुक्तों को दी जाने वाली एक पारंपरिक विदाई है। इसमें औपचारिक परेड के अलावा कमिश्नर का भाषण भी होता है, जिसके बाद प्रतीकात्मक रूप से कार्यभार सौंपा जाता है।

Advertisement

संजय अरोड़ा ने अहम पदों पर किया काम 

तमिलनाडु कैडर के IPS अधिकारी अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बनने से पहले तमिलनाडु, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कई अहम पदों पर कार्य काम किया। उन्होंने एक अगस्त 2022 को राकेश अस्थाना की जगह दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले, दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने जून में अधिसूचना जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि संजय अरोड़ा 31 जुलाई 2025 को रिटायर होंगे। 

यह भी पढ़ें : एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे रद्द करना पड़ा

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड