अपडेटेड 31 July 2025 at 17:50 IST

Air India: एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, ऐन वक्त पर पायलट ने लिया बड़ा फैसला; दिल्ली से लंदन वाली उड़ान रोकी

दिल्ली में एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण एन वक्त पर दिल्ली से लंदन जा रही उड़ान को रद्द करना पड़ा।

Follow : Google News Icon  
Air India’s Flight AI-996 Cancelled
एयर इंडिया | Image: @airindia

Air India Plane News: दिल्ली में एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान को रद्द करना पड़ा। 31 जुलाई को दिल्ली से लंदन जाने वाली उड़ान संख्या नंबर AI2017 को रोकने का फैसला किया गया है। जिसके बाद एहतियाती जांच के लिए विमान को वापस ले जाया गया। एअर इंडिया के प्रवक्ता बताया कि, यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान तैनात किया जा रहा है। साथ ही ग्राउंड स्टाफ इस अप्रत्याशित देरी के कारण वाली असुविधा को कम करने के लिए मेहमानों को हर संभव सहायता और देखभाल प्रदान कर रहा है।

अहमदाबाद वाली फ्लाइट भी जा रही थी लंदन 

बीते 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बड़े हादसे का शिकार हो गया था। वो हादसा इतना भयावह था कि विमान में सवार सिर्फ एक ब्रिटिश यात्री को छोड़कर सभी लोगों की मौत हो गई। विमान ने 12 जून को 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी, और दो ही मिनट के अंदर 1 बजकर 40 मिनट पर विमान क्रैश हो गया। प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। विमान का एक हिस्सा मेघानीनगर के रेजिडेंट डॉक्टर्स के हॉस्टल पर जाकर गिरा और वहीं अटक गिया। इसके बाद हॉस्टल में अफरातफरी मच गई। प्लेन का हिस्सा टकराने से बिल्डिंग में आग लग गई और पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। जिससे वहां मौजूद कई लोगों की मौत हो गई साथ ही कई लोग घायल हो गए थे। 

इस खबर ने विमान हादसों की दिलाई याद 

दुनिया भर में विमान दुर्घटनाओं की खबरें हवाई सुरक्षा की चुनौतियों पर ध्यान देने के लिए मजबूर करती हैं। (Airplane Crashes History) ये खबर कई बड़े विमान हादसों की याद दिलाते हैं। हाल ही में बांग्लादेश (Bangladesh plane accidents) और अहमदाबाद (Ahmedabad air crash) में हुए विमान हादसों (Airplane crashes history) से पहले भी कई ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने हवाई सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Malegaon Blast: भगवा आतंकवाद पर सोनिया और राहुल गांधी देश से माफी मांगे

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 31 July 2025 at 17:21 IST