Delhi: रोहिणी वेस्ट स्टेशन पर युवक ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान, प्राइवेट कंपनी में करता था काम

दिल्ली के रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक आदमी मेट्रो के सामने कूद कर, जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
rohini West metro station
रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन | Image: @OfficialDMRC

Rohini West metro station: दिल्ली के रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक आदमी मेट्रो के सामने कूद गया। पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर को 5 बजकर 3 मिनट पर कॉल मिली कि रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक पैसेंजर ने मेट्रो के आगे जंप किया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर मेट्रो स्टेशन पहुंची तो पता चला कि, मेट्रो के सामने कूदने वाली घायल व्यक्ति को BSA अस्पताल ले जाया गया है। 

मेट्रो के आगे कूदने वाले व्यक्ति का नाम हेमंत नेगी (पिता मनहोर नेगी) बताया गया है। जो अवंतिका एन्क्लेव रोहिणी सेक्टर 2 में रहता था। हेमंत नेगी की उम्र 37 साल बताई गई। पुलिस ने बताया कि, हेमंत नेगी रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर आया और रिठाला से कश्मीरी गेट की तरफ जाने वाली मेट्रो के आगे कूद गया। बताया जा रहा है कि, हेमंत गाजियाबाद में प्राइवेट सेक्टर में काम करता था।

सुसाइड करने के पीछे क्या कारण? 

हेमंत रिठाला मेट्रो स्टेशन से कश्मीरी गेट की ओर जा रही ट्रेन के सामने कूद गया। जब उसे अंबेडकर अस्पताल ( Dr. Baba Saheb Ambedkar Hospital ) लेजाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मृतक गाजियाबाद में प्राइवेट सेक्टर (म्यूचुअल फंड) में काम करता था, क्राइम टीम और FSL टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया, सबूत जब्त किए और परिवार को सूचित किया। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

परिजनों ने क्या कहा? 

परिवार ने बताया कि हेमंत नेगी को कोई मानसिक समस्या नहीं थी और वह नियमित रूप से काम पर जाता था। उन्होंने पुलिस से उचित जांच की मांग की है। इस तरह के सुसाइ़़ड केस देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, मानसिक तनाव जानलेवा हो सकता है। अगर आपको मानसिक स्वास्थ्य सहायता चाहिए तो आप हेल्पलाइन 14416 (टोल-फ्री नंबर) पर कॉल कर सकते हैं। यह 24x7 सेवा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में PM मोदी करेंगे ध्वजारोहण, कितना भव्य होगा समारोह?

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड