Republic Day: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट पर पुलिस, शहर में चलाया जा रहा है संघन चेकिंग अभियान, शाम से लागू हो जाएंगे यातायात प्रतिबंध

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस,अर्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी कर रही हैं। बॉर्डर पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Police
Delhi Police High Alert | Image: ANI (file photo)

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पूर्वी दिल्ली जहां मुख्य आयोजन होता है,पूरी छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पूरे शहर में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है। दिल्ली पुलिस द्वारा आज, रविवार को संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, वहीं, शाम से यातायात प्रतिबंध भी लागू हो जाएंगे। ऐसे में कई मार्गों पर यात्रा प्रतिबंध रहेगा तो कुछ रूट पर बदलाव भी रहेगा।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस,अर्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी कर रही हैं। खुफिया एजेंसियों की इनपुट के आधार पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

बॉर्डर पर संघन चेकिंग अभियान

दिल्ली से लगने वाले सभी बॉर्डर पर विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है। पुलिसकर्मी बॉर्डर पर वाहनों की जांच कर रहे हैं। पूर्वी दिल्ली में दोनों राज्यों को जोड़ने वाले कुल 18 बॉर्डर चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 4 को अत्यंत संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। किसी वाहन या व्यक्ति पर शक होने पर उसकी तलाशी ली जा रही है। 

मुख्य कार्यक्रम के समापन तक बॉर्डर सील

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। 26 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम के समापन तक सभी बॉर्डर पूरी तरह बंद रहेंगे। गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल समाप्त होने के बाद से कई बॉर्डर को सील कर दिया गया था। आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, बिजली-पानी की आपात टीमें) को इससे छूट दी गई है। 

Advertisement

यातायात प्रतिबंध शाम से लागू होगा

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य समारोह के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। रविवार शाम से यातायात प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी। परेड का मार्ग इस प्रकार रहेगा-विजय चौक- कर्तव्य पथ -सी-हेक्सागन-तिलक मार्ग-बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए अंत में लाल किले पर समापन होगा। कर्तव्य पथ पर 25 जनवरी रात से ही ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और परेड समाप्त होने तक यातायात बहाल नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें: एक दिन बारिश और दिल्ली में प्रदूषण से बड़ी राहत, जानें ताजा AQI

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड