रेखा गुप्ता 27 फरवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए मोहन सिंह बिष्ट का नाम प्रस्तावित करेंगी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए 27 फरवरी को भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rekha Gupta
Rekha Gupta | Image: Video Grab

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए 27 फरवरी को भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। इस पद के लिए मैदान में कोई और उम्मीदवार नहीं है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई कार्य सूची के अनुसार, बिष्ट को इस पद पर निर्वाचित करने के लिए दो अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।

पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री गुप्ता द्वारा पेश किया जाएगा और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा इसका समर्थन करेंगे, जबकि दूसरा प्रस्ताव विधायक अनिल कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तावित किया जाएगा और गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे।

बिष्ट छह बार के विधायक हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सदस्य हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद सीट से उतारा और उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के आदिल अहमद खान को 17 हजार से अधिक वोट से हराया था। इससे पहले, उन्होंने कई बार दिल्ली विधानसभा में करावल नगर का प्रतिनिधित्व किया। वह इस सीट से पहली बार 1998 में जीते थे और 2015 तक इस सीट से विधायक रहे। बिष्ट 2020 में फिर से करावल नगर सीट से जीते।

उपाध्यक्ष के चुनाव के अलावा, सत्र के तीसरे दिन अंतर्गत 280 के तहत चर्चा भी होगी, जिसके तहत सदस्य अध्यक्ष की अनुमति से मामले उठा सकेंगे। इसके अलावा विधानसभा में दिल्ली में शराब के विनियमन और आपूर्ति पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पर चर्चा जारी रहेगी, जिसे मुख्यमंत्री गुप्ता ने 25 फरवरी को सदन के समक्ष रखा था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कमरा नंबर 303, पिस्टल और... होटल के कमरे में मिली लड़के-लड़की की लाश

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड