रूम नंबर 303, फ्रूट बियर और सीने में गोली...होटल के बेड पर थी लड़के-लड़की की लाश; गुरुग्राम में इन मौतों का रहस्‍य क्या?

Crime News: गुरुग्राम के एक होटल के कमरे में लड़के-लड़की की लाश मिली है। दोनों के सीने में गोली लगी हुई है। घटना के सामने आने के बाद होटल में हड़कंप मच गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Couple dead body
Couple dead body | Image: Representative/Pixabay

Crime News: गुरुग्राम के एक होटल के कमरे में लड़के-लड़की की लाश मिली है। दोनों के सीने में गोली लगी हुई है। घटना के सामने आने के बाद होटल में हड़कंप मच गया है।

यह घटना दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मानेसर के पास स्थित एक होटल के कमरे की है जहां लड़का और लड़की का शव मिला। होटल के कमरे से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

जब कमरा नंबर 303 में पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, लड़की पेपर देने की बात कहकर घर से निकली थी। वहीं लड़का भी काम की बात बताकर निकला। काफी रात होने के बाद भी जब परिजनों का लड़की से संपर्क नहीं हो सका और वह घर नहीं पहुंची तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद लड़की के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करके पुलिस मानेसर के होटल तक पहुंची। होटल कर्मचारियों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों ने सोमवार की सुबह 11 बजे होटल हवेली में चेक-इन किया था। इसके बाद उन्होंने ठहरने के लिए कमरा नंबर 303 बुक किया और तब से रात 11 बजे तक दोनों में से कोई बाहर नहीं निकला।

दरवाजा तोड़ते ही उड़े होश

होटल कर्मचारियों के साथ कमरा नंबर 303 में पहुंची पुलिस ने लड़की के परिजनों के सामने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अदंर घुस गई। इस दौरान लड़के और लड़की की लाश देखकर सभी भौचक्के रह गए। कमरे में बेड पर 20 साल की कोमल और 23 साल के निखिल की लाश पड़ी थी। दोनों की छाती में गोली लगी थी। पुलिस ने जांच के दौरान कमरे से एक कट्टा और फ्रूट बीयर की बोतलें बरामद कीं। 

Advertisement

कोमल की शादी तय हो चुकी थी और…

बताया जा रहा है कि लड़की बीए का एग्जाम दे रही थी और कोचिंग के लिए जाती थी। वहीं लड़का आईटीआई करने के बाद इंटर्नशिप कर रहा था। करीब 3-4 साल पहले निखिल की बहन की शादी कोमल के गांव में हुई थी जिसकी वजह से उसका वहां आना-जाना लगा रहता था। गुरुग्राम में दोनों की मुलाकात हुईं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ। कथिततौर पर कोमल की शादी तय हो चुकी थी और अप्रैल महीने में उसकी शादी होनी थी। पता चला है कि दोनों अलग-अलग जाति से हैं।

अलग-अलग एंगल से जांच कर रही पुलिस

फिलहाल पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। आत्महत्या के शक के अलावा कोमल और निखिल के जहर खाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस को मौके से कोई नोट नहीं मिला है। इसके अलावा कुछ देर होटल के सीसीटीवी बंद होने की जानकारी भी मिली है। हालांकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। दोनों के शव को आगामी कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सबको मिल गया ना...', जनता दरबार में आए बच्चों से CM योगी की मुलाकात; चॉकलेट देकर पूछ ली स्‍कूल वाली बात- दिल जीत लेगा VIDEO

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड