अपडेटेड 19 February 2025 at 23:44 IST

Delhi: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई CM तो पति मनीष गदगद, कहा- सीनियर्स को छोड़ रेखा जी को चुनने के लिए PM मोदी...

रेखा गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके घर खुशी का माहौल है। रिपब्लिक भारत से खास बात करते हुए उनकी सास ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं।

Follow : Google News Icon  
manish-gupta-husband-rekha-gupta
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई CM तो पति मनीष गदगद, कहा- सीनियर्स को छोड़ रेखा जी को चुनने के लिए PM मोदी... | Image: Republic Bharat

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में 27 सालों के बाद विधानसभा चुनाव में जीत परचम लहराया है। 1998 में सुषमा स्वराज के बाद एक बार फिर बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए हरियाणा के एक महिला चेहरे को चुना है। हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। इस बात का ऐलान बीजेपी विधायक दल की बैठक में कर दिया गया है। वहीं रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के ऐलान के बाद उनके पति मनीष गुप्ता खुशी के मारे गदगद हो उठे हैं और उनकी सास ने भी बहू के सीएम बनने के बाद अपनी बहू की तारीफ की है।


रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव जीता और दिल्ली विधानसभा पहुंची। इस जीत के बाद भी उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा कि वो दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी लेकिन बीजेपी के पर्यवेक्षकों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान कर सबको चौंका दिया। बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनके पति मनीष गुप्ता ने कहा, "हम पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहते हैं... पूरी पार्टी का धन्यवाद जिन्होंने कई वरिष्ठ नेता होने के बावजूद महिला नेतृत्व के रूप में रेखा गुप्ता पर विश्वास जताया और उन्हें ये जिम्मेदारी दी... दिल्ली की भलाई के लिए जो भी उत्तम से उत्तम कार्य हम कर सकते हैं, करेंगे..."


बहू के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोलीं रेखा गुप्ता की सास

रेखा गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके घर खुशी का माहौल है। रिपब्लिक भारत से खास बात करते हुए उनकी सास ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मेरी बूह सीएम बनकर आएगी तो पूरे शालीमार को खुशी होगी। उन्होंने कहा कि रेखा का जीवन कॉलेज के समय से ही संघर्षों से भरा रहा है। मैं अपनी बहू को 10 में से साढ़े 10 नंबर दुंगी। रेखा गुप्ता की सास ने कहा कि वो अपना घर भी देखती थीं और बाहर राजनीति भी देखती थी। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में कल दोपहर 12 बजे शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता वर्तमान में BJP की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।


पहले भी बीजेपी ने सीएम के नाम के ऐलान पर चौंकाया था

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब बीजेपी ने किसी राज्य में या केंद्र शासित राज्य में सीएम के नाम पर मुहर लगाते समय पूरे देश को चौंकाया हो। इसके पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में बीजेपी ने अचानक ऐसे फैसले लिए हैं। 
रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक बनकर आईं हैं और इसके पहले वो दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट संघ की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकीं हैं। रेखा गुप्ता को संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और जमीनी कार्यशैली के लिए जाना जाता है। वह दो बार पार्षद रह चुकी हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः प्रवेश वर्मा समेत वो 6 MLA, जो ले सकते हैं कैबिनेट मंत्री की शपथ

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 23:44 IST