AAP की मीम पॉलिटिक्स पर दिल्ली विधानसभा में भावुक हुईं रेखा गुप्ता, बोलीं- मेरी गलतियां अनजाने में हुईं, लेकिन आप लोगों ने...

CM Rekha Gupta: दिल्ली विधानसभा में अपमानजक मीम्स को लेकर सीएम रेखा गुप्ता का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि आलोचना का स्वागत है, लेकिन इसे व्यक्तिगत अपमान में नहीं बदलना चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Rekha Gupta
CM Rekha Gupta | Image: x

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया ट्रोलिंग और अपमानजनक मीम्स को लेकर पहली बार सीएम रेखा का दर्द छलक पड़ा।

सीएम रेखा गुप्ता ने सदन के पटल पर अपनी बात रखते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आलोचनाओं का स्वागत है, लेकिन इसे व्यक्तिगत अपमान में नहीं बदलना चाहिए।

AAP पर सीएम रेखा का सीधा प्रहार

रेखा गुप्ता ने सदन में कहा, 'आम आदमी पार्टी को यह बात स्वीकार नहीं हो पा रही कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला है। उनको तकलीफ होती है, सहन नहीं होता। कभी सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली कुछ बातें कहेंगे। फिर कभी घटिया कमेंट करेंगे। फिर बेबुनियाद इल्जाम लगाएंगे। फिर कभी शब्दों को पकड़ेंगे।'

मीम पॉलिटिक्स पर रेखा गुप्ता ने किया पलटवार

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे मुंह से गलती से कोई शब्द निकल जाता है तो AAP उस पर मीम बनाती है। मेरा मजाक उड़ाती है। मुझे बड़ी तकलीफ होती है। कहते हैं कि सीएम AQI भी नहीं बोल पाती है, AQI को AIQ कहती है। अंग्रेजों की जगह मैंने गलती से कांग्रेस कह दिया उसका भी मजाक उड़ाते हैं।'

Advertisement

'इतनी घटिया स्तर की राजनीति कभी नहीं हुई'

रेखा गुप्ता ने इस मुद्दे पर कड़ा निशाना साधते हुए कहा, 'गलत शब्द किसी के मुंह से भी निकल सकते हैं। इससे पहले इतनी घटिया स्तर की राजनीति कभी नहीं हुई। मुझसे तो गलती हो गई, लेकिन आप ने तो जानबूझकर ऐसा किया।   आप ने न जाने कितने ही मौकों पर दिल्ली की जनता को गलत बयान दिए।'

भ्रष्टाचार और शीशमहल पर किया घेराव

सीएम रेखा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कहा था कि वो गाड़ी, बंगला नहीं लेंगे, कोई सरकारी सुविधा नहीं लेंगे, लेकिन सत्ता में आने के बाद सभी सुविधाएं लीं। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करके सत्ता में आकर जानबूझकर भ्रष्टाचार का शीशमहल बना लिया।

Advertisement

आमतौर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के लिए पहचाने जाने वाले सदन में मुख्यमंत्री की पीड़ा गूंजी। कार्यवाही के बीच उनकी आंखें नम और आवाज लड़खड़ाती देख हर कोई हैरान रह गया। 

यह भी पढ़ें:  Turkman Gate Violence: तुर्कमान गेट हिंसा की कड़ी इन 4 इंफ्लुएंसर से जुड़ी, दिल्ली पुलिस के रडार पर 10 आरोपी; खुले कई राज
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड