Turkman Gate Violence: तुर्कमान गेट हिंसा की कड़ी इन 4 इंफ्लुएंसर से जुड़ी, दिल्ली पुलिस के रडार पर 10 आरोपी; खुले कई राज

तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की लिस्ट तैयार की गई है, जिन पर हिंसा भड़काने और उकसाने वाले पोस्ट करने का आरोप है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Turkman Gate Violence
Delhi Turkman Gate Violence | Image: Republic

Turkman Gate Violence: दिल्ली में तुर्कमान गेट हिंसा मामले में दिन रात आरोपियों की धर पकड़ जारी है। पुलिस की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की भूमिका सामने आई है। पुलिस इनकी कुंडली खंगाल रही है।

मामले में 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की लिस्ट तैयार की गई है, जिन पर हिंसा भड़काने और उकसाने वाले पोस्ट करने का आरोप है। फिलहाल, इनमें से चार के नाम सामने आए हैं। पुलिस इन सभी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेज रही है।

4 इंफ्लुएंसर्स के नाम आए सामने

जानकारी के अनुसार, जिन चार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के नाम सामने आए हैं उनमें खालिद मालिक, सईद उमैर अली, ऐमन रिजवी और सलमान खान का नाम शामिल है। इन सभी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पुलिस के मुताबिक, इन सभी ने भड़काऊ और उकसावे वाले पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी।

खुद को निर्दोष बता रहा सलमान

वहीं दूसरी ओर लोगों को भड़काने के आरोप में घिरा यूट्यूबर सलमान खुद को निर्दोष बता रहा है। उसका दावा है कि वो वहां शांति का संदेश देने पहुंचा था। मीडिया उस पर गलत आरोप लगा रही है।

Advertisement

अब तक 12 गिरफ्तार

जान लें कि इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सभी गिरफ्तारी पुलिस पर पथराव करने के आरोप में हुई।

क्या है पूरा मामला?

मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फै-ए-इलाही मस्जिद के पास मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को अवैध अतिक्रमण हटाने के समय कुछ शरारती तत्वों ने हिंसा कर दी थी। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ED की रेड पर बंगाल में सियासी उबाल, समर्थकों के साथ CM ममता उतरीं सड़कों पर, तो भारी भीड़ जमा हो जाने के कारण हाई कोर्ट में सुनवाई टली

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड