दिल्ली-NCR में बारिश ने 15 और ठंड ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, शनिवार को बढ़ेगी ठिठुरन

Delhi News: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिला। शुक्रवार, 27 दिसंबर को दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
heavy rainfall in New Delhi
ठंड ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड | Image: ANI

Weather Update: कश्मीर घाटी इन दिनों बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। बर्फ ने कश्मीर की सुंदरता में मानो चार चांद लगा दिए हो। सैलानियों के लिए बर्फबारी देखने में जितनी अच्छी लगती है, घाटी में रहने वाले लोगों के लिए उतनी ही मुसीबत भरी होती है। वहीं, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत को ठंड ने पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया है। बेमौसम बरसात ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी है।

दिल्ली-NCR के लोग बारिश और ठंड का डबल अटैक झेल रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी से हुई। बूंदाबांदी के बीच हल्का कोहरा भी छाया रहा। गरज और चमक के साथ दिन भर हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने का मतलब है कि दिल्ली में अभी ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। शुक्रवार, 27 दिसंबर, 2024 को दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया।

15 साल में सबसे अधिक बारिश

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई बारिश ने 15 सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को हुई बारिश पिछले 15 सालों में दिसंबर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। जिससे तापमान तेजी से गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बारिश गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे शुरू हुई और पूरे दिन जारी रही। भारत मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग स्थित वेधशाला ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 30.2 मिमी अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध 2009 से 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में कुल 42.8 बारिश हुई है, जो पिछले 15 सालों में इस महीने की सबसे अधिक है। दिसंबर में अब तक की सबसे अधिक बारिश 1884 में दर्ज की गई थी, तब राष्ट्रीय राजधानी में 134.4 मिमी बारिश हुई थी। शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक 

Advertisement
  • पालम वेधशाला में 31.4 मिमी
  • लोधी रोड में 34.2 मिमी
  • रिज में 33.4 मिमी
  • दिल्ली विश्वविद्यालय में 39 मिमी 
  • पूसा में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और गरज के साथ छींटे पड़ रहे हैं। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति पैदा हुई। दिल्ली नगर निगम के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष को कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से नौ जलभराव और चार पेड़ गिरने की थीं।

ठंड ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड

बारिश की वजह से तापमान गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम अधिकतम तापमान था। IMD के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है, इसके बाद दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Advertisement

समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार शाम चार बजे 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 353 दर्ज किया गया और 35 निगरानी केन्द्रों में से नेहरू नगर स्थित एक केन्द्र ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि बाकी ने ‘बहुत खराब’ और ‘खराब’ श्रेणियों में दर्ज की।

(भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: निगम बोध घाट पर होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, कांग्रेस की ओर से खड़गे ने की थी ये मांग

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड