VIDEO: स्‍पा में मसाज के अलावा होता था सबकुछ, धड़ल्ले से चल रहा था जिस्‍मफरोशी का धंधा; 4 लड़कियां पकड़ी गईं, जानिए क्‍या-क्या हुआ बरामद

दिल्ली के पहाड़गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

दिल्ली के पहाड़गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने रैकेट के संचालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि मौके से चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। स्पा के मालिक की पहचान अजय मल्होत्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को 30 जून 2026 को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसमें बताया गया था कि पंचकुइयां रोड स्थित प्रॉपर्टी नंबर-15 की दूसरी मंजिल पर संचालित एक स्पा सेंटर में स्पा सेवाओं की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस सूचना की सत्यता की पुष्टि करने और कार्रवाई के लिए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया।

2000 रुपए में सेक्‍स का ऑफर

पुलिस के मुताबिक ग्राहकों को 2 हजार रुपये लेकर सेक्स सर्विस का ऑफर दिया गया था। तभी पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस ने अजय मल्होत्रा के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही, रेस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Advertisement

कुछ दिन पहले शकरपुर में भी पुलिस ने मारी थी रेड, 7 लड़कियां पकड़ी गई थीं

बीते रविवार को शकरपुर स्थित स्माइल एंड स्पा सेंटर पर शकरपुर थाना पुलिस ने छापेमारी की थी। यहां स्पा की आड़ में देहव्यापार करते हुए पुलिस ने तीन विदेशी समेत सात महिलाओं को धर दबोचा। पुलिस ने सेंटर के मैनेजर निखिल को भी गिरफ्तार किया है। छापेमारी से यह स्पष्ट हो गया है कि राजधानी के स्पा सेंटर में धड़ल्ले से देहव्यापार चल रहा है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस दौसा में ट्रेलर से टकराई; आग लगने से अबतक 7 लोगों की मौत

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड