दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस दौसा में ट्रेलर से टकराई; आग लगने से अबतक 7 लोगों की मौत

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
7 Killed, 22 Injured As Bus Crashes, Catches Fire On Delhi-Mumbai Expressway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस दौसा में ट्रेलर से टकराई; आग लगने से अबतक 7 लोगों की मौत | Image: X

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। इनमें चार लोगों की जिंदा जलने से , जबकि दो लोगों की गंभीर चोटों के कारण जान चली गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना कोल्वा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विश्राम क्षेत्र के पास सुबह 2 बजे से 3 बजे के बीच हुई। पुलिस को आशंका है बस ड्राइवर को झपकी के कारण एक्सीडेंट हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, एक ग्रामीण ने दावा किया कि- बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे थे।

एक घंटे तक जलती रही बस

प्रत्यदर्शियों के मुताबिक बस करीब एक घंटे तक जलती रही और इसी दौरान स्थानीय लोगों ने आग और धुएं के बीच फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। हादसे में कई बच्चे भी घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक महिला अपने घायल बच्चे के इलाज के लिए डॉक्टरों से गुहार लगाती नजर आई।

Advertisement

बस में सिगरेट के पैकेट होने का दावा

स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया है कि बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे हुए थे। उनका मानना है कि इसी वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 'हां ये मेरी गलती कि मैंने...', राम मंदिर दान चोरी केस में चंपत राय से हुई 3 घंटे त‍क पूछताछ, टिन्नू यादव को लेकर किया बड़ा खुलासा

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड