Delhi: महिला कमांडो की लव स्‍टोरी का खूनी अंत, 2 साल पहले किया लव मैरिज, पति ने जिम वाले डंबल से कूचकर मार डाला; प्रेग्नेंट थी काजल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात SWAT महिला कमांडो काजल की उसके पति अंकुर ने बेरहमी से हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 जनवरी की रात करीब 10 बजे अंकुर और काजल के बीच झगड़ा हुआ था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pregnant Delhi Police swat commando beaten to death with dumbbell by husband over dowry
Delhi: महिला कमांडो की लव स्‍टोरी का खूनी अंत, 2 साल पहले किया लव मैरिज, पति ने जिम वाले डंबल से कूचकर मार डाला; प्रेग्नेंट थी काजल | Image: Republic

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात SWAT महिला कमांडो काजल की उसके पति अंकुर ने बेरहमी से हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 जनवरी की रात करीब 10 बजे अंकुर और काजल के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान अंकुल ने काजल पर हमला कर दिया जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद अंकुर ही काजल को अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान 27 जनवरी को उसकी मौत हो गई।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी पति अंकुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, और अब मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में काजल के भाई निखिल, जो संसद मार्ग थाने में कांस्टेबल हैं, उन्होंने बताया कि काजल और अंकुर ने साल 2023 में लव मैरिज की थी। निखिल का आरोप है कि शादी के बाद से ही अंकुर के परिवार वाले दहेज के लिए काजल को ताने मारते थे।

निखिल ने बताया कि पहले काजल अपने ससुराल गन्नौर (सोनीपत) में रहती थीं, लेकिन विवादों के चलते दोनों मोहन गार्डन के फ्लैट में रहने लगे। कुछ समय बाद अंकुर के कहने पर वे फिर से गन्नौर चले गए। अब वह सिर्फ दिल्ली तभी आते थे, जब काजल दिल्ली में ड्यूटी पर होती थी। इस बार वह गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली आए थे।

दहेज को लेकर पति करता था झगड़ा

Advertisement

काजल और अंकुर के बीच पैसों के मामले को लेकर अक्सर बहस होती रहती थी, जो 22 जनवरी को अचानक बढ़ गई। काजल के भाई निखिल ने बताया कि जिस दिन उनकी बहन पर हमला हुआ, उस दिन उन्होंने उन्हें फोन किया था। उन्होंने बताया कि जब वो अपनी बहन से फोन पर बात कर रहे थे, तभी अंकुर ने उन्हें डंबल से मारना शुरू कर दिया. कुछ मिनट बाद, अंकुर ने फोन पर ही उन्हें हमले के बारे में साफ-साफ बता दिया था।

प्रेग्नेंट थी काजल

Advertisement

काजल की मां ने बताया कि वो गर्भवती थी। उन्‍होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने बताया कि काजल सारे कुनबे का काम करती थी। घी दूध को हाथ नही लगाने देते थे। मेरी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए। दो जान है। शादी होने के बाद मेरी बेटी को टॉर्चर किया गया गाड़ी नहीं लाई लेकिन हमने शादी में 20 लाख रुपए लगाए। ननद, सास-ससुर पूरा परिवार टॉर्चर करता था।

काजल SWAT में थी तैनात

मृतक काजल दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थी। उनकी भर्ती 2022 में हुई थी और फिलहाल SWAT, स्पेशल सेल में तैनात थी। दिल्ली पुलिस की SWAT (Special Weapons and Tactics) टीम एक विशेष कमांडो यूनिट है, जो 2008 के मुंबई हमलों के बाद 2009 में गठित की गई थी। यह टीम स्पेशल सेल का हिस्सा है और मुख्य रूप से आतंकवादी हमलों, बंधक संकटों, सक्रिय शूटर्स और उच्च जोखिम वाली स्थितियों से निपटने के लिए बनाई गई है।

SWAT कमांडो बेहद कठिन ट्रेनिंग से गुजरते हैं, जिसमें अनआर्म्ड कॉम्बैट, स्नाइपर शूटिंग और क्लोज क्वार्टर बैटल शामिल है। टीम में पुरुष और महिला दोनों कमांडो हैं। 2018 में भारत की पहली ऑल-वुमन SWAT टीम भी दिल्ली पुलिस में बनी थी, जो महिलाओं से जुड़े अपराधों और अन्य अभियानों में सक्रिय है। SWAT का मुख्य काम राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) आने से पहले स्थिति को नियंत्रित करना, लोगों की जान बचाना और अपराधियों को पकड़ना है। वे VIP सुरक्षा, विशेष ऑपरेशन और मॉक ड्रिल में भी हिस्सा लेते हैं। काजल जैसी महिला कमांडो इस टीम की ताकत हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात तैयार रहती हैं।

इसे भी पढ़ें- 'थक चुका हूं, अब कुछ नहीं चाहिए...', तो क्या अजित पवार को हो गया था 'मौत का आभास'? 5 दिन पहले करीबी से कही थी ये बात
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड