दिल्ली के बवाना में दिनदहाड़े 'मौत का तांडव', जान बचाने के लिए भागता रहा प्लास्टिक व्यापारी; बाइक से पीछा कर रहे बदमाशों ने दाग दीं गोलियां

बाहरी दिल्ली के बवाना में प्लास्टिक व्यापारी को कई गोलियां मारी गई हैं। बताया जा रहा है कि बाइक पर आए बदमाशों ने व्यापारी को दौड़ा कर गोलियां मारी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Firing
Delhi Firing | Image: AI

देश की राजधानी दिल्ली की सड़कें एक बार फिर खून से लाल हो गईं। दिल्ली के बाहरी इलाके बवाना में बदमाशों का बेखौफ रवैया नजर आया, जहां एक व्यापारी को दिनदहाड़े दौड़ा-दौड़ा कर गोलियां मारी गई।

दिनदहाड़े बदमाशों की इस करतूत ने कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आपको बता दें कि ये घटना दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है, जब दिल्ली की सड़कें भीड़ से व्यस्त रहती हैं।

बाइक से पीछा करके मारी गोलियां

सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि प्लास्टिक व्यापारी सड़क पर भाग रहा था और 3-4 बदमाश बाइक से उसका पीछा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस मंजर को बेहद डरावना बताया है। उनके अनुसार, व्यापारी ने बचने की बहुत कोशिश की, लेकिन बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे, जिसके कारण शरीर में कई गोलियां लगने की वजह से व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने क्या कहा?

शुरुआती जानकारी में पुलिस इसे लूट और हत्या का केस बता रही हैं। हालांकि, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले में कई परतें खुलने की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि बदमाशों के बारे में डिटेल जानकारी जुटाई जा सके।

Advertisement

इस वारदात को लेकर दिल्ली के व्यापारियों में डर और आक्रोश का माहौल है। आपको बता दें कि इससे पहले भी बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री मालिक की हत्या कर दी थी गई थी। 

ये भी पढ़ेंः अमेरिकी सेना ने ईरान को चारों ओर से घेरा, शुरू होने वाला है महायुद्ध?

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड