Peeragarhi Car Mystery: शराब की बोतलें, 3 लाशें और 3 घंटे... कार में 'तांत्रिक' की मौजूदगी से उलझ गई पीरागढ़ी कांड की गुत्थी

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन लोगों के संदिग्ध शव मिलने का मामला सुर्खियों में है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से उस रहस्यमयी 'तांत्रिक' को ट्रेस कर लिया है, जो कार में मृतकों के साथ दिखाई दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Peeragarhi Car Mystery
शराब की बोतलें, 3 लाशें और 3 घंटे... कार में 'तांत्रिक', महिला ने की थी दो शादियां? उलझ गई पीरागढ़ी कांड की गुत्थी | Image: X

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन लोगों के संदिग्ध शव मिलने का मामला सुर्खियों में है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से उस रहस्यमयी 'तांत्रिक' को ट्रेस कर लिया है, जो कार में मृतकों के साथ दिखाई दिया था। पुलिस इसे जांच का प्रमुख मोड़ मान रहे हैं और इस व्यक्ति की भूमिका की गहन जांच कर रहे हैं, जो शायद पूरे घटनाक्रम की कुंजी साबित हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 3:50 बजे पीसीआर को एक कॉल आई, जिसमें पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक कार में तीन लोग बैठे बताए गए, जो किसी का जवाब नहीं दे रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार के अंदर तीनों को मृत अवस्था में पाया। कार के सभी दरवाजे लॉक थे और वह उसी जगह लगभग 50 मिनट से खड़ी थी। मृतकों की पहचान 76 वर्षीय रणधीर सिंह (कार मालिक), 47 वर्षीय शिव नरेश सिंह और 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई। रणधीर ड्राइवर सीट पर थे, जबकि शिव नरेश और लक्ष्मी पिछली सीट पर मिले। रणधीर और शिव नरेश बापरोला के रहने वाले थे, वहीं लक्ष्मी जहांगीरपुरी की निवासी थीं और मूल रूप से बिहार की थीं।

लाशों के पास मिले संदिग्ध सामान

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या की संभावना जताई, जिसमें जहर युक्त सॉफ्ट ड्रिंक पीने का अंदेशा था। लेकिन अब हत्या या साजिश के एंगल पर फोकस है। लाशों के पास तीन शराब की खाली बोतलें और इस्तेमाल किए डिस्पोजल ग्लास बरामद हुए। शिव नरेश और लक्ष्मी के मुंह से उल्टी के निशान मिले, जो जहर के इस्तेमाल की ओर इशारा कर रहे हैं।

Advertisement

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 'तांत्रिक' उसी दिन कार की अगली पैसेंजर सीट पर बैठा था और मृतकों से लंबी बातचीत करता नजर आया। मृतक पहले से ही इस बाबा के संपर्क में थे और नियमित रूप से मिलते थे।

जटिल रिश्तों का खुलासा

Advertisement

जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रणधीर और शिव नरेश छह साल से प्रॉपर्टी डीलिंग में पार्टनर थे और उनके परिवार एक-दूसरे से जान-पहचान रखते थे। लेकिन लक्ष्मी को दोनों परिवारों के लोग नहीं जानते। सूत्रों ने बताया कि लक्ष्मी की दो शादियां की हुई थीं। एक पति बिहार में रहता है, तो दूसरा दिल्ली में। पुलिस अब इन रिश्तों की पड़ताल कर रही है कि क्या इसमें कोई गुप्त साजिश छिपी है।

पोस्टमॉर्टम और फोन जांच

पुलिस फोरेंसिक टीम और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो मौत का सटीक कारण स्पष्ट करेगी। फिलहाल जहर से मौत प्राथमिक लग रही है, लेकिन फाउल प्ले की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल्स, मैसेज और चैट्स की छानबीन हो रही है। साथ ही, कार के रूट के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना का पूरा क्रम रीक्रिएट किया जा सके। लिस ने 'बाबा' को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें- MP: नशे में धुत रिजवान ने पहले किया शिव मंदिर में पेशाब, फिर शिवलिंग के पास सो गया, मचा बवाल; अब होगा शुद्धिकरण
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड