सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली में जोरशोर से चल रहा सफाई अभियान

सीएम रेखा गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi CM Rekha Gupta
Delhi CM Rekha Gupta | Image: PTI

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वच्छ दिल्ली अभियान जोरों पर है जिसके तहत नागरिक एजेंसियां ​​सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई करने के साथ-साथ सरकारी संपत्तियों से अवैध पोस्टर एवं बैनर हटाने का काम कर रही हैं। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

इस सप्ताह के प्रारंभ में एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अभियान के लिए निर्देश दिये थे। अभियान के तहत सभी गलियों, सड़कों, फ्लाई ओवर और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की जा रही है तथा सरकारी संपत्तियों से अवैध बैनर और पोस्टर हटाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अभियान में धर्मस्थलों और मंदिरों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि पूरी तरह से स्वच्छता प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों को इन उपायों का स्पष्ट कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नागरिक इस पहल का सीधा प्रभाव अनुभव कर सकें।

गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। हिंदू नववर्ष के अवसर पर सरकार ने बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान शुरू किया और यह सुनिश्चित किया है हर गली, सड़कें और सार्वजनिक स्थान अच्छा दिखे।

Advertisement

बयान में कहा गया है कि अधिकारियों को अवैध पोस्टर और होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को विभिन्न वार्डों में दैनिक क्षेत्र निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने विग्नेश पुथुर को किया बाहर, फिर रोहित शर्मा ने ऐसा क्या किया? VIDEO जीत रहा दिल

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड