Noida: हाईराइज सोसाइटी की बालकनी में दोस्त से बात कर रहा था 11 साल का बच्चा, अचानक बिगड़ा संतुलन तो 17वीं मंजिल से गिरा, मौके पर दर्दनाक मौत

नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में 17वीं मंजिल से गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चा अपने बालकनी से नीचे झांककर पार्क में खेल रहे दोस्तों से बात कर रहा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Noida society
नोएडा की सोसाइटी में 17वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत | Image: X

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी से एक बार फिर दुखद घटना सामने आई है। बालकनी में खड़े होकर दोस्त से बात कर रहा 11 साल का बच्चा संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। 17वीं मंजिल से गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे के माता-पिता सदमे में हैं तो पूरी सोसाइटी में शोक का माहौल है।  पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में 17वीं मंजिल से गिरकर एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चा अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे झांक रहा था और संतुलन बिगड़ने के चलते नीचे गिर गया। पुलिस के मुताबिक, रोहित सिंगला अपने परिवार के साथ सोसाइटी में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

संतुलन बिगड़ने से 17वीं मंजिल से नीचे गिरा बच्चा

रोहित सिंगला का 11 साल का बेटा आरव बुधवार शाम फ्लैट की बालकनी में खड़ा था, तभी उसे सोसाइटी में रहने वाले कुछ दोस्त नीचे खेलते दिखाई दिए और वह ऊपर से ही उनसे बात करने लगा। पुलिस के मुताबिक इसी बीच आरव का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। सोसाइटी में घूम रहे लोगों ने शोर मचाया और गार्ड की मदद से घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पार्क में खेल रहे दोस्तों से बात कर रहा था आरव

सोसायटी के आर टावर में फ्लैट नंबर 1703 में रोहित सिंग्ला पत्नी, बेटी व बेटे संग रहते हैं। वह और उनकी पत्नी आइटी कंपनी में नौकरी करते हैं। वर्क फ्रॉम होम के चलते रोहित घर पर ही रहते हैं। शाम करीब साढ़े छह बजे पार्क फेसिंग वाली बालकनी में वो अपने बेटे के साथ ही थी। ऑफिस की कॉल आने पर रोहित अंदर कमरे में आ गए। इधर आरव पार्क में खेल रहे दोस्तों को नीचे देखकर बात करने लगा। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड