कानपुर में गंगा बैराज के पास क्रैश हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दोनों पायलटों की मौके पर मौत

यूपी की औद्योगिक राजधानी कानपुर में गंगा बराज के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

कानपुर से गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

यूपी की औद्योगिक राजधानी कानपुर में गंगा बराज के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने दोनों पायलटों की मौत की पुष्‍टी की है। हादसे से जुड़ी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए, उसमें एयरक्राफ्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। घटनास्थल पर गंभीर हालत में एक शख्स जमीन पर लेटा नजर आ रहा है। मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है और इसका इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था। हादसा गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के आसपास हुआ। विमान किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत

Advertisement

 हादसे में जान गंवाने वाले इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी pilot अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) शामिल है। पुलिस के मुताबिक विमान  4-सीटर, ट्विन-इंजन 'टेक्नम' (Tecnam) ट्रेनर एयरक्राफ्ट था। उड़ान का समय सुबह लगभग 11:30 बजे। पुलिस ने बताया कि एक प्रशिक्षण के दौरान 4-सीटर ट्विन-इंजन 'टेक्नम' ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट दोनों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल से मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह विमान 'गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर' से सुबह लगभग 11:30 बजे उड़ान भरा था। टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद, सुबह 11:50 बजे के आसपास यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान 2023 से ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को चारों तरफ से सुरक्षित और सील कर दिया है तथा शवों को आगे की प्रक्रिया के लिए ले जाया गया है। घटना की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए DGCA की एक विशेष टीम मामले की तकनीकी जांच करेगी।

इसे भी पढ़ें- ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ U 19 टीम इंड‍िया का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रव‍िड़ के बेटे की वनडे टीम में एंट्री, देखें LIST
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड