Delhi: मेंहदी लगाने के बहाने आई और...जिस लड़के की होने वाली थी शादी उसी को पसंद करती थी पड़ोसन; रिश्‍ता रोकने के लिए दुल्‍हन पर फेंका तेजाब

दिल्‍ली के गोकुलपुरी इलाके में एक सन्न कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने मेहंदी के बहाने घर पहुंचकर दुल्हन बनने वाली लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
neighbor likes groom she threw acid bride before wedding gokulpuri police station
Delhi: मेंहदी लगाने के बहाने आई और...जिस लड़के की होने वाली थी शादी उसी को पसंद करती थी पड़ोसन; रिश्‍ता रोकने के लिए दुल्‍हन पर फेंका तेजाब | Image: Pixabay

दिल्‍ली के गोकुलपुरी इलाके में एक सन्न कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने मेहंदी के बहाने घर पहुंचकर दुल्हन बनने वाली लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिस लड़के से पीड़िता की शादी होने वाली थी, उसी को आरोपी युवती भी पसंद करती थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

सूचना के अनुसार, 14 अप्रैल की दोपहर को गोकलपुरी पुलिस स्टेशन में एक महिला पर तेजाब से हमला किए जाने की खबर मिली। पुलिस जब इंदिरा विहार इलाके में घटनास्थल पर पहुंची, तो पता चला कि पीड़ित 21 वर्षीय युवती को उसके परिजन पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे।

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित युवती की शादी तय हो चुकी थी। जिस लड़के के साथ उसकी शादी होने वाली थी उसी को आरोपी युवती भी पसंद करती थी और वह इस शादी को रोकना चाहती थी।

शादी रोकने के लिए रची खौफनाक साजिश

Advertisement

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि वो मेरे पड़ोस में रहती है। पहले भी घर आती जाती थी। उसकी बहन भी आती थी। वो मेहंदी के बहाने घर आई और तेजाब भी फेंककर गई।

पता नहीं था वो ऐसा कर देगी। 19 को बारात आनी थी। पीड़िता की हालत ठीक नहीं है, वो पढ़ने में अच्छी है। जिसने तेजाब डाला है, वो भी पढ़ने में अच्छी है। अभी नौकरी के लिए उसने पेपर दिया है। उसे पुलिस पकड़कर ले गई है। हम इंसाफ चाहते हैं। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- ट्रंप की 'ख्‍वाहिश', खामेनेई की 'जिद' या कुछ और...पाकिस्‍तान में क्यों नाकाम हुई अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता? जेडी वेंस ने बताया सबसे बड़ा सच
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड