हमें लगा वो औरों की तरह नहीं...बुर्का पहने तौफीक ने नेहा को छत से फेंककर मार डाला, बांधती थी राखी पर वो करना चाहता था निकाह
दिल्ली के ज्योति नगर से एक सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 19 साल की नेहा को तौफीक नाम के शख्स ने पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया।
- भारत
- 3 min read

Delhi Neha Murder Case: दिल्ली के ज्योति नगर से एक सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 19 साल की नेहा को तौफीक नाम के शख्स ने पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया। इसके बाद घायल हुई नेहा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेहा को धक्का देने के बाद से तौफीक फरार था जिसे देर रात यूपी के रामपुर के टांडा से गिरफ्तार किया गया। अब इस मामले में नई बात सामने आई है। पता चला कि घटना को अंजाम देने के लिए तौफीक ने बुर्के का सहारा लिया था। वो नेहा को छत से धक्का देने के लिए कथित तौर पर बुर्का पहनकर आया था ताकि उसका चेहरा ना सामने आए।
नेहा के पिता का कहना है कि वो तौफीक को राखी बांधती थी, करीब तीन साल से परिवार तौफीक को जनता है। नेहा के पिता के मुताबिक जब छत पर लड़की पानी की टकीं देखने गयी थी तब वो पहले से छत पर मौजूद था। जब लड़की छत पर पहुंची तो वह वहां नेहा से लड़ाई करने लगा था। जब काफी देर तक लड़की छत से नीचे नहीं आई तो पिता छत पर पहुंचे उन्होंने देखा की तौफीक उनकी लड़की का गला दबा रहा है, जब उन्होंने बीच बचाव किया तो तौफीक ने उनकी बेटी और उनको धकेल कर नीचे भाग गया। पिता तो बच गए लेकिन नेहा छत से नीचे गिर गई।
नेहा मानती थी भाई लेकिन तौफीक रखता था गंदी नजर
परिवार ने पुलिस को बताया कि नेहा हर रक्षाबंधन पर तौफीक को राखी बांधती थी और उसे अपना परिवार मानती थी। लेकिन तौफीक की उसपर बुरी नजर रहती थी। हालांकि, हाल के महीनों में जब तौफीक ने नेहा पर शादी के लिए दबाव डालना शुरू किया तो चीजें और भी खराब हो गईं। नेहा ने तौफीक के शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
Advertisement
इसके बाद नेहा ने तौफीक से दूरी बना ली थी, लेकिन उसने कथित तौर पर उसे परेशान करना जारी रखा। उसकी बहन ने खुलासा किया कि पिछले एक महीने से तौफीक लगातार नेहा पर शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था और उसने धमकियां भी दी थीं। वारदात से कुछ दिन पहले ही नेहा ने अपनी मां को उत्पीड़न के बारे में बताया था। बता दें कि आरोपी मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। तौफीक दिल्ली में मंडोली रोड पर काम करता था।
हमें लगा वो औरों की तरह नहीं है लेकिन...
Advertisement
नेहा की बहन ने रोते हुए मीडिया से बताया, “तौफीक तीन साल से हमारे घर पर आ-जा रहा था। वह पहले हमारा भाई बना। उसने हमसे कहा कि मेरे कोई बहन नहीं है मैं तुमको अपनी बहन मानता हूं। हम तीनों बहनों ने उसको राखी भी बांधी। हमें लगा कि ये औरों की तरह नहीं होगा। मेरे मम्मी-पापा भी उसको अपने बेटे की तरह मानते थे। हमें नहीं पता था कि वो ऐसा निकलेगा।”