'हिंदुओं को ऐसे काट देंगे...', दिल्ली में बड़ी साजिश या उकसाने की कोशिश? मुस्लिम युवक ने देवी-देवताओं को दी गालियां

Delhi : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मुस्लिम युवक हिंदुओं का काटने की बात कर रहा है और देवी-देवताओं को गालियां दे रहा है।

Follow : Google News Icon  

Delhi News : देश में धार्मिक कट्टरता और एक-दूसरे के धर्म पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक मुस्लिम युवक हिंदू देवी-देवताओं और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।

सामने आए वीडियो में युवक हिंदुओं का काटने और पुलिस अधिकारियों को भी खुली धमकी रहे रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शमशाद आलम के जहरीले बोल

शनिवार को दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम (PCR) को एक कॉल आई, जिसमें शिकायत की गई कि एक मुस्लिम व्यक्ति हिंदू धर्म के देवताओं के खिलाफ बेहद अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। इस सूचना पर विकासपुरी साउथ थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वायरल हो रहा वीडियो छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास रूबी नर्सरी था। पुलिस के पहुंचने से पहले विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कुछ सदस्य वहां पहले से ही मौजूद थे।

VHP कार्यकर्ताओं ने पुलिस को वह वीडियो दिखाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में युवक को देवी-देवताओं और पुलिस अधिकारियों को गालियां देते हुए साफतौर पर देखा गया। आरोपी की पहचान 26 साल के मोहम्मद शमशाद आलम के रूप में हुई है।

Advertisement

शुरू हुई जांच

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करली है। जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1.ए)/299 के तहत आरोप लगाए गए हैं। मोहम्मद शमशाद आलम को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें वीडियो बनाने के पीछे की मंशा, इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले व्यक्ति और इसके प्रसार के तरीके की पड़ताल शामिल है।

ये भी पढ़ें: 'अखिलेश की मंशा बरेली को संभल बनाने की...', मौलाना रजवी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- शांत माहौल को अशांत करना चाहती है पार्टी

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड