'अखिलेश की मंशा बरेली को संभल बनाने की...', मौलाना रजवी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- शांत माहौल को अशांत करना चाहती है पार्टी

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश की बरेली को संभल बनाने की मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बरेली में हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। प्रशासन लगातार शहर शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रही है। इस बीच शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पुलिस प्रशासन ने बरेली में प्रवेश करने से रोक दिया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि जिले में फिलहाल राजनीतिक गतिविधियों पर पाबंदी,क्योंकि इससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इस कार्रवाई को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सही करार देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

मौलाना रजवी ने सपा डेलिगेट्स पर हमला बोलते हुए कहा, बरेली में है शांति का माहौल, समाजवादी पार्टी बरेली को संभल बनाना चाहती है। जनता और प्रशासन होशियार रहे। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व मंडल जहां कहीं भी गया, वहां उसने अशांति फैलाई और माहौल खराब किया।

बरेली में अमन व शांति है-मौलाना 

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि इस वक्त बरेली में अमन व शांति है। शुक्रवार को जुमे की नमाज भी अच्छे से पढ़ी गयी और लोग नमाज पढ़कर सीधे अपने घरों मे चले गये। मगर अब समाजवादी पार्टी शांत माहौल को अशांत करना चाहती है और इस पर राजनीति करने के लिए उतारू है।

बाहरी लोगों की दखल देने की कोशिश

मौलाना ने सख्त लहजे मे कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को हम बता देना चाहते हैं कि बरेली का मामला स्थानीय है और स्थानीय लोग पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर हल करने की कोशिश कर रहे हैं, बाहर के लोगों को शहर में आकर दखल देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, उनके आने से और समस्या बढ़ेगी।

Advertisement

बरेली के संभल नहीं बनने देंगे-मौलाना

शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा, हम बरेली शहर को किसी भी सूरत मे संभल बनने नही देंगे, अगर सपा के लोगों ने हमारे शहर को संभल बनाने की कोशिश की और पुलिस व प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के कार्यकर्ता सपाईयों को मुंह तोड़ जवाब देना जानते हैं।

मौलाना ने आगे कहा, मेहरबानी करके शहर के शांत माहौल को बाहर से आकर अशांत न करें। स्थानीय स्तर पर सपा के दर्जनों नेता है, इनसे कहें कि ये लोग स्थानीय लोगो की मदद करे। बरेली की गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारे को बाकी रखने के लिए बाहरी लोगों से होशियार रहे और पुलिस व प्रशासन भी बाहर के लोगो पर नजर बनाए रखें, ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति बरेली की शांति मे खलल न डाल सके।

Advertisement

यह भी पढ़ें: किसी के पैर कटे, किसी का... फर्रुखाबाद की लाइब्रेरी में कैसे हुआ विस्फोट

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड