IAS संजीव खिरवार बने MCD के नए कमिश्नर, स्टेडियम में कुत्ते को टहलाने को लेकर विवादों में रहे; अब 3 साल बाद दिल्ली वापसी

Municipal Commissioner of Delhi: 1994 बैच के IAS ऑफिसर संजीव खिरवार को दिल्ली का नया म्युनिसिपल कमिश्नर बनाया गया है। यह तब हुआ जब तीन साल पहले त्यागराज स्टेडियम में अपने कुत्ते को घुमाने से जुड़े विवाद के बाद उनका राजधानी से ट्रांसफर कर दिया गया था।

Follow : Google News Icon  
Sanjeev Khirwar
संजीव खिरवार | Image: X/ Grab

Municipal Commissioner of Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। IAS संजीव खिरवार को दिल्ली का नया नगर म्युनिसिपल कमिश्नर नियुक्त किया गया है। 2022 में त्यागराज स्टेडियम में कुत्ते को टहलाने के विवाद के बाद संजीव खीरवार को दिल्ली से लद्दाख ट्रांसफर कर दिया गया था। कथित तौर संजीव खिरवार के कुत्ते को टहलाने पर एथलीटों की ट्रेनिंग में रुकावट आई थी। जिसके बाद अब तीन साल बाद उनकी राजधानी दिल्ली में वापसी हुई है।

राजधानी लौटे संजीव खिरवार आज कार्यभार संभाल रहे हैं। संजीव खिरवार ने अश्वनी कुमार (1992 बैच) की जगह ली है, जिन्हें दिल्ली से ट्रांसफर कर जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर (AGMUT) 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के संजीव खिरवार को दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। ये आदेश गृह मंत्रालय ने जारी किया था। 

क्या है कुत्ते को घूमाने वाला विवाद?

संजीव खिरवार 2022 में चर्चा में आए, जब उनपर त्यागराज स्टेडियम को खाली कराकर कुत्ते को घुमाने के आरोप लगे। उस वक्त खिरवार ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। त्यागराज स्टेडियम के तत्कालीन प्रशासक अजीत चौधरी ने भी आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि खिलाड़ियों की ट्रेनिंग का ऑफिशियल टाइम शाम 7 बजे तक था और उसके बाद कोच और खिलाड़ी चले जाते थे। संजीव खिरवार ने भी आरोपों को बिल्कुल गलत बताते हुए खारिज कर दिया था। हालांकि खिलाड़ियों का दावा था कि वे आमतौर पर रात 8:30 बजे तक प्रैक्टिस करते थे, लेकिन उन्हें शाम 7 बजे तक ही अपनी प्रैक्टिस खत्म करने के लिए मजबूर किया गया, जिससे उनकी ट्रेनिंग प्रभावित हुई। 

हालांकि बाद में गृह मंत्रालय ने उनका तबादला कर दिया। संजीव खिरवार ने साल 2009 और 2014 के बीच केंद्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में भी काम किया है।  

Advertisement

संजीव खिरवार की पत्नी भी हैं IAS अधिकारी

बतादें संजीव खिरवार की पत्नी रिंकू दुग्गा भी साल 1994 बैच की IAS अधिकारी हैं। 2022 में ही रिंकू का भी ट्रांसफर अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया था। रिंकू दुग्गा अरुणाचल प्रदेश में इंडीजीनस अफेयर्स विभाग की प्रधान सचिव थीं, लेकिन बाद में उन्हें सेवा नियमों के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई।

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: मंगोलपुरी इलाके में युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या- CCTV

Advertisement
Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड