Delhi Crime: मंगोलपुरी इलाके में युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या, देखते रहे पड़ोसी, वारदात CCTV में कैद

Delhi Mangolpuri murder: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से ये CCTV सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि, दिन दहाड़े बेखौफ बदमाशों ने युवक की चाकू मारकर जान लेली। मृतक का नाम विकास बताया जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi Mangolpuri murder: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा, अपराधी आज भी इतने बेखौफ हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक हत्या का CCTV सामने आया है, जिसने हिला कर रख दिया। मंगोलपुरी इलाके में एक शख्स को सरेआम घर के मेन गेट पर चाकू गोदकर मार दिया गया। पूरी घटना सामने लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। 

CCTV में देखा जा सकता है कि, 4-5 लड़के चिल्लाते हुए आते हैं और फिर शख्स पर टूट पड़ते हैं। ये सभी आरोपी लड़के सरेआम दिन दहाड़े चाकू से वार करके युवक की जान ले लेते हैं। शव खून से लथपथ मेनगेट पर पड़ा छोड़कर भाग जाते हैं, जिसके बाद पड़ोसी भाग कर आगे आते हैं। ये बहुत हैरान कर देने वाली घटना है जहां, इतने सारे लोगों के सामने दिन के वक्त घर में घुसकर एक शख्स की जान ले ली जाती है और कोई कुछ नहीं कर पाता। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम विकास बताया जा रहा है।

पापा के साथ कचौड़ी का ठेला लगाता था विकास

अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुतािक, दिल्ली के मंगोलपुरी में कल (21 जनवरी) शाम एक 23 साल के लड़के की चाकू मार-मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना N ब्लॉक के पार्क की है और पूरी वारदात आसपास के CCTV में कैद हो गई। मिली वीडियो आधार पर देखा जा सकता है कि, 4-5 लड़कों ने अचानक युवक विकास पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए।

विकास को गंभीर हालत में फौरन संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारा गया लड़का आकाश उर्फ अक्कू था, जो मंगोलपुरी के आई ब्लॉक का रहने वाला था। वो अपने पापा के साथ कचौड़ी का ठेला चलाता था।

Advertisement

पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह

परिवार के मुताबिक, विकास ही घर का एकमात्र कमाने वाला था और पापा की तबीयत भी पहले से खराब रहती है। आकाश का एक दोस्त और कुछ चश्मदीदों ने बताया कि वो दोनों पार्क में खड़े थे। तभी अचानक 4-5 लड़के आए और बिना कुछ कहे चाकू निकालकर विकास पर टूट पड़े। विकास बचने के लिए पास के एक घर में घुस गया, लेकिन उन लोगों ने वहां भी उसे पकड़ लिया और बार-बार चाकू मारते रहे।

एक स्थानीय महिला ने बताया कि उनके सामने ही विकास खून से लथपथ गिर पड़ा था। उन्होंने कहा कि इलाके में अब ऐसी घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं और लोग काफी डरे हुए हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों और विकास के बीच पहले से कोई पुरानी रंजिश थी और शायद इसी वजह से ये हत्या हुई। अब पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मंगोलपुरी थाने और जिले की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। इलाके में लोग पुलिस से नाराज भी हैं और गुस्से में भी हैं, फिलहाल स्थानीय लोग यही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्दी सभी बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। असली वजह क्या थी, ये पुलिस की जांच से ही पता चलेगा।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों के लिए आज सुनहरा मौका, बस रहना होगा शांत

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड