एकतरफा मोहब्बत, रेस्‍टोरेंट में मुलाकात और...मॉडल मुस्‍कान की हत्या में नया खुलासा, जिम रिसेप्शनिस्ट ने बताई हत्यारे इमरान की एक पुरानी हरकत

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की मॉडल मुस्‍कान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप जिम ट्रेनर इमरान पर लगा है। CCTV कैमरे में इमरान को मुस्‍कान के फ्लैट में और फिर तेजी से भागते देखा गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
model muskan murder case tilaknagar gym trainer Imran one sided love big reveal
एकतरफा मोहब्बत, रेस्‍टोरेंट में मुलाकात और सनक...दिल्‍ली में मॉडल मुस्‍कान की हत्या में नया खुलासा, जिम रिसेप्शनिस्ट ने बताई हत्यारे इमरान की एक पुरानी हरकत | Image: X

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की मॉडल मुस्‍कान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप जिम ट्रेनर इमरान पर लगा है। CCTV कैमरे में इमरान को मुस्‍कान के फ्लैट में और फिर तेजी से भागते देखा गया है। पुलिस इमरान की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रिश्ते और विवाद की बात सामने आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, मुस्कान और आरोपी इमरान एक-दूसरे को एक साल से ज्यादा समय से जानते थे। जांच से जुड़े लोगों के अनुसार, दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था।
हालांकि पिछले कुछ महीनों से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी और दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। बताया जा रहा है कि इमरान लगातार मुस्कान से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा था।

मुस्‍कान किसी और को पसंद कतरती है, इमरान को था शक

इसी दौरान इमरान को शक होने लगा कि मुस्कान किसी और को पसंद करने लगी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद और कहासुनी हुई। जांच में यह भी सामने आया है कि मुस्कान और इमरान कुछ दिन पहले एक रेस्टोरेंट में भी मिले थे। हालांकि मुस्कान कथित तौर पर इमरान से दूरी बनाना चाहती थी और उसकी बातों को नजरअंदाज कर रही थी।

Advertisement

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, वारदात वाली शाम इमरान को पता चला कि मुस्कान घर में अकेली है। इसके बाद वह उसके घर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि दोनों के बीच रिश्ते को लेकर फिर से विवाद हुआ और इसी दौरान इमरान ने मस्कान की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस की जांच अभी जारी है और हत्या की पूरी वजह तथा वारदात की परिस्थितियां आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी।

जिम की रिसेप्शनिस्ट ने बताई पुरानी बात

Advertisement

इस मामले में मुस्कान के जिम से जुड़ी एक पुरानी जानकारी भी सामने आई है। जिम की रिसेप्शनिस्ट डिंपल ने बताया कि इमरान कुछ समय तक वहां ट्रेनर के तौर पर काम करता था। उनके मुताबिक, उस दौरान इमरान ने मुस्कान को एक-दो बार परेशान करने की कोशिश की थी।

डिंपल का कहना है कि इमरान के व्यवहार को लेकर उसे समझाया गया था। इसके बाद मुस्कान को परेशान करने की शिकायत दोबारा सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि इमरान करीब दो-तीन महीने तक जिम में काम कर चुका था और करीब दो महीने पहले उसे वहां से हटा दिया गया था। रिसेप्शनिस्ट ने यह भी कहा कि मुस्कान जिम में आती थी, अपना वर्कआउट करती थी और फिर घर चली जाती थी। उनके मुताबिक, उन्हें दोनों के बीच किसी खास रिश्ते की जानकारी नहीं थी।

इसे भी पढ़ें- तुम्‍हारी 7 पीढ़ियां भुगतेंगी, ये मेरा श्राप...कौन है वो तीसरी औरत जिसपर कुणाल की मां ने लगाया था बर्बाद करने का आरोप? लव मैरिज वाला राज भी खुला

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड