Delhi: महरौली में बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली, कस्टडी से भागने की कर रहा था कोशिश

Mehrauli Rape-Murder Case: आरोपी कैब ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम उसे क्राइम सीन पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Mehrauli Rape Murder Case
आरोपी कैब ड्राइवर का एनकाउंटर | Image: ANI

Delhi Mehrauli News: दिल्ली के महरौली इलाके में 11 साल की बच्ची संग रेप और हत्या का आरोपी कैब ड्राइवर का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। गोली लगने से आरोपी युवक घायल हो गया है। उसने पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसका एनकाउंटर किया गया।

आरोपी को क्राइम सीन पर लेकर जा रही थी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को क्राइम सीन पर लेकर जाया जा रहा था। उसने दिल्ली हरियाणा के बॉर्डर के पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। जब उसे रोका गया, तो उसने विरोध किया। इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी के पैर में गोली मारी, जिसमें वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उसकी हालत स्थिर है और वह कड़ी सुरक्षा में है।

क्या है पूरा मामला? 

महरौली इलाके में गुब्बारे बेचने वाली 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार, 22 जून की सुबह फुटपाथ पर सो रही बच्ची को कैब ड्राइवर ने किडनैप किया था। इसके बाद उसने उसका रेप किया और हत्या कर लाश महरौली के जंगलों में फेंक दी थी।

बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर रहती थी। तड़के करीब 5 बजे वह सो रही थी, तभी आरोपी उसे उठाकर अपने साथ ले गया। जब बच्ची के गायब होने का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को छह घंटे के अंदर ही पकड़ लिया था। उसकी पहचान बबलू के रूप में हुई है। उसकी उम्र 25 साल है। पूछताछ में आरोपी कैब ड्राइवर ने अपना जुर्म कबूल लिया।

Advertisement

अंतिम संस्कार के दौरान फूट-फूटकर रोए परिजन

मंगलवार, 23 जून को बच्ची का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान छतरपुर में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी थी। बच्ची के अंतिम संस्कार के समय माहौल काफी गमगीन था। परिजन बिलख-बिलख कर रो रहे थे। कई रिश्तेदार बेहोश भी हो गए। एक शख्स ने कहा कि हमने सब कुछ खो दिया है। उन्होंने आरोपी को मौत की सजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें: 17 करोड़ में बुक किया शाही पैलेस, मेहमानों के लिए दो प्राइवेट जेट... लेकिन बॉय फ्रेंड के लिए केतन को मंगेतर सिया ने दे दी मौत की खौफनाक सजा

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड