'1 करोड़ चाहिए, नहीं तो मरवा दूंगा...', दिल्ली में रंगदारी का नया अंदाज, दुकान के बाहर चिपकाया धमकी भरा नोट, लाई वाला विक्की पहलवान का नाम

Delhi Crime : मंडोली जेल में बंद लाई वाला विक्की पहलवान के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। यह मामला दिल्ली में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को उजागर करता है, जहां बदमाश अब खुलेआम धमकी देकर रंगदारी मांग रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi Crime News : जेल के अंदर बैठे बदमाश भी दिल्ली पुलिस को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रंगदारी मांगने के लिए दो बदमाशों ने नए तरीके का इस्तेमाल किया। बदमाशों ने एक शोरूम के बाहर धमकी भरा नोट चिपकाकर 1 करोड़ रुपये की मांग की है। यह घटना 18 सितंबर, 2025 की रात की है, और इसका खुलासा CCTV फुटेज से हुआ है।

18 सितंबर की रात 11.53 बजे बाइक पर आए दो बदमाशों ने व्यापारी नासिर की दुकान के बाहर एक धमकी भरा नोट चिपकाया और फरार हो गए। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो लोग बाइक पर आए और दुकान के बाहर पर्ची चिपका रहे हैं। इस धमकी भरे नोट ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस पर्ची पर लिखा था-

"नूरे... लाई वाला विक्की पहलवान बोल रहा हूं, मंडोली जेल से। 1 करोड़ चाहिए, नहीं तो मरवा दूंगा।"

व्यापारियों में डर का माहौल

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की तलाश की जा रही है। यह घटना नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के व्यापारियों में डर का माहौल पैदा कर रही है, क्योंकि इस तरह की धमकी नए और साहसिक तरीके से दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

शोरूम पर आग लगाने की कोशिश 

पीड़ित व्यवसायी नासिर अली 18 सितंबर की रात अपना शोरूम बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह उनके भाई ने उन्हें शोरूम पर पर्चा चिपका होने की जानकारी दी। नासिर के अनुसार पिछले महीने भी बदमाशों ने उनके शोरूम पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की थी। इस मामले में एक महीने बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Ladakh Violence: सरकार वार्ता के लिए तैयार फिर क्यों सुलगा लेह, 4 मौतों का जिम्मेदार कौन? सोनम वांगचुक ने क्या कहा
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड