अपडेटेड 20 August 2025 at 11:37 IST

Rekha Gupta: डॉग लवर, SC के फैसले से दुखी... CM रेखा गुप्ता पर अटैक करने वाले शख्स की सामने आई कुंडली, मां ने किए ये खुलासे

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली पुलिस ने CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस बीच हमलावर की पहली तस्वीर और उससे जुड़ी कुछ जानकारियां भी सामने आई हैं।

Follow : Google News Icon  
Delhi CM Rekha Gupta Attacked
Delhi CM Rekha Gupta Attacked | Image: X, Republic

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली के CM आवास पर बुधवार (20 अगस्त) को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया। CM रेखा जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान शख्स ने उन पर अटैक किया। उन्हें थप्पड़ मारने का भी दावा किया गया। हालांकि दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन दावों को नकार कर दिया है। इस बीच आरोपी की मां ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा एक पशु प्रेमी है और वो कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिए फैसले से दुखी था।  

कौन हैं CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला शख्स? 

शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपना राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। उसने खुलासा किया कि वो राजकोट का रहने वाला है और उसकी उम्र 41 साल है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया है। आरोपी जो नाम बताया पुलिस उसे वेरिफाई करने में जुटी है। 

इस बीच आरोपी की मां भानु बेन ने कहा कि मेरा बेटा पशु प्रेमी है और डॉग वाले मुद्दे को लेकर दुखी था। इस वजह से वो दिल्ली गया था।

वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कैसे हुआ हमला? 

वहीं, CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले को लेकर दिल्ली के BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि किस तरह से जनसुनवाई के दौरान उन पर हमला हुआ। सचदेवा ने CM रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने और पत्थर से हमले के दावों को नकार दिया। 

Advertisement

उन्होंने कहा, “आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बात कर रही थीं। एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई... लोगों ने उसे पकड़ लिया। वो कौन है और अन्य सभी विवरणों की पुलिस जांच कर रही है।"

सचदेवा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। मैं उनसे मिला हूं, वह एक मजबूत महिला हैं। ऐसा लगता है कि उनके सिर पर हल्की चोट लगी है। थप्पड़ या पत्थरबाजी की कहानियां मनगढ़ंत हैं। राजनीति में ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। जनसुनवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री अभी आराम कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि वह अपने कार्यक्रम रद्द नहीं करेंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'धक्का-मुक्की की, फिर हाथ पकड़कर खींचने...', वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कैसे हुआ CM रेखा गुप्ता पर हमला? कहा- उन्हें हेड इंजरी हुई

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 11:01 IST