अपडेटेड 20 August 2025 at 11:17 IST

'धक्का-मुक्की की, फिर हाथ पकड़कर खींचने...', वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कैसे हुआ CM रेखा गुप्ता पर हमला? कहा- उन्हें हेड इंजरी हुई

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमले की वीरेंद्र सचदेवा ने निंदा की। उन्होंने बताया कि किस तरह से जनसुनवाई के दौरान उन पर अटैक हुआ?

Follow : Google News Icon  
Delhi chief minister Rekha Gupta
Delhi chief minister Rekha Gupta | Image: X

Delhi CM Rekha Gupta Attack news: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार (20 अगस्त) को मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर रही थी, इसी दौरान एक शख्स ने उन पर अटैक किया। दावा किया जा रहा है कि उन्हें इस दौरान थप्पड़ मारा गया। हालांकि दिल्ली BJP अध्यक्ष ने इन दावों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि थप्पड़ या पत्थरबाजी की कहानियां मनगढ़ंत हैं। 

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, “आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बात कर रही थीं। एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई... लोगों ने उसे पकड़ लिया। वो कौन है और अन्य सभी विवरणों की पुलिस जांच कर रही है।" 

CM की हालत स्थिर है- वीरेंद्र सचदेवा

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। मैं उनसे मिला हूं, वह एक मजबूत महिला हैं। ऐसा लगता है कि उनके सिर पर हल्की चोट लगी है। 

सचदेवा ने यह भी कहा कि थप्पड़ या पत्थरबाजी की कहानियां मनगढ़ंत हैं। राजनीति में ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। जनसुनवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री अभी आराम कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि वह अपने कार्यक्रम रद्द नहीं करेंगी।

Advertisement

जांच में सच्चाई सामने आएगी- सिरसा

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने रिपब्लिक भारत से बातचीत में कहा कि ये घटना चिंताजनक है। जांच में सारी सच्चाई सामने आएगी। इसके पीछे कौन लोग हैं, जांच में पता चलेगा। मुख्यमंत्री से बात हुई हैं, मुख्यमंत्री ठीक हैं। वो इन सब चीजों से बेपरवाह होकर अपना काम कर रही हैं। 

कैसे हुआ हमला? 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बुधवार (20 अगस्त) को सीएम हाउस में जनसुनवाई के दौरान शख्स ने हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक रेखा गुप्‍ता अपने कैंप ऑफिस पर जनसुनवाई कर रही थीं, उसी दौरान वो शख्‍स आया और चिल्लाने लगा। उसके हाथ में कुछ कागज थे और वो कुछ स्‍लोगन चिल्ला रहा था। जबतक सुरक्षाकर्मी उसके पास तक पहुंचते वो भागता हुआ CM के पास आया और थप्‍पड़ मार दिया। 

Advertisement

शुरुआती जानकारी में आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। वो राजकोट का रहने वाला बताया जा रहा है और उसकी उम्र 41 साल है। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: बम से उड़ा देंगे...दिल्‍ली के स्‍कूलों को फिर मिली ई-मेल पर धमकी, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 10:14 IST