जान का कोई मोल नहीं! उधार के 100 रुपये मांगने पर युवक की हत्या, दिल्ली पुलिस ने खंगाले 140 CCTV

Delhi News: पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बांकनेर स्थित दादा माई कॉलोनी निवासी बंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने 140 CCTV की जांच की और आरोपी का पता लगाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Man murdered for demanding return of Rs 100 given as loan in Delhi
उधार के 100 रुपये मांगने पर युवक की हत्या | Image: Republic

Delhi Crime News : आदमी की जान की कीमत कितनी सस्ती हो गई है, इसका एक मामला राजधानी दिल्ली में सामने आया है। उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक 25 साल के युवा का सिर ईंटों कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का कसूर बस इतना था कि उसने उधार के तौर पर दिए गए 100 रुपये वापस मांगन लिए थे। जिसके बाद कथित तौर पर सिर ईंट से कुचलकर कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। 

DCP निधिन वलसन (बाहरी उत्तर) ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि ये वारदात 15 फरवरी को हुई थी। हत्या के आरोप में आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। नरेला थाने को शव के बारे में एक पीसीआर कॉल आई, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर भेजी गईं और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

मृतक की पहचान में लगे 2 दिन 

मामले की जानकारी देते हुए DCP ने कहा, ‘‘विशाल बाग में चावल मिल के पीछे शव पाया गया और शुरुआत में टीम शव की पहचान नहीं कर सकीं। इसके कारण शव की पहचान के लिये घर-घर अभियान चलाया गया।’’ उन्होंने कहा कि दो दिन की जांच के बाद मृतक की पहचान हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बांकनेर स्थित दादा माई कॉलोनी निवासी बंटी के रूप में हुई है।

पुलिस ने की 140 CCTV की जांच 

DCP निधिन वलसन ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 140 CCTV की जांच की और गतिविधियों का पता लगाया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी बंद कर दिया था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 100 रुपये न चुकाने की वजह से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने बंटी को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर ईंट से उसका सिर कुचल दिया।

Advertisement

(भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: ICC चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकी साया, पाकिस्तान में एक्शन में दहशतगर्द; विदेशियों के अपहरण की रच रहे साजिश; किसे बनाएंगे निशाना?

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड