Delhi: होटल में फंदे से लटका मिला शख्स, शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

होटल के उस कमरे में एक महिला भी मौजूद थी। प्रारंभिक जांच से पता चला कि सागर और वह महिला एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे।

Follow : Google News Icon  
Man Found hanging in hotel
Man Found hanging in hotel | Image: iStock

Delhi News: दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार को 24 वर्षीय एक व्यक्ति होटल के एक कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने यह जानकरी दी। 

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की पहचान निहाल विहार निवासी अभिनव सागर के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर सुबह सात बजकर 12 मिनट पर एक सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची, जहां होटल के कमरे के अंदर व्यक्ति को फंदे से लटका पाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘वहां एक महिला भी मौजूद थी। प्रारंभिक जांच से पता चला कि सागर और वह महिला एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे।’’

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके बीच किसी बात पर बहस हुई थी और हो सकता है कि इसी कारण सागर ने यह कदम उठाया हो।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ‘फोरेंसिक’ साक्ष्य एकत्र किए। जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली भाजपा ने की CMO के X हैंडल का नाम बदलने को लेकर LG से हस्तक्षेप की मांग

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड