अपडेटेड 14 February 2025 at 09:49 IST

दिल्ली भाजपा ने की CMO के X हैंडल का नाम बदलने को लेकर LG से हस्तक्षेप की मांग

Delhi BJP: दिल्ली भाजपा ने सीएमओ के ‘एक्स’ हैंडल का नाम बदलने को लेकर उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की।

Follow : Google News Icon  
BJP and AAP win 3 seats each in North-East Delhi Lok Sabha constituency
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: IANS

Delhi BJP: भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के कथित इशारे पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आधिकारिक ‘‘सीएमओ दिल्ली’’ हैंडल का नाम बदलकर ‘‘अरविंद केजरीवाल एट वर्क’’ किए जाने के मामले में उपराज्यपाल से बृहस्पतिवार को हस्तक्षेप की मांग की।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से ‘एक्स’ पर ‘सीएमओ दिल्ली’ हैंडल का नाम बदलने और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पोस्ट डालने के लिए इसके कथित इस्तेमाल पर सरकार के आईटी विभाग से रिपोर्ट तलब करने की मांग की।

इस दावे पर आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बयान में कहा कि भाजपा को 'बेबुनियाद आरोप' लगाना बंद कर देना चाहिए और दिल्ली पर शासन करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराकर भाजपा करीब 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है।

Advertisement

सचदेवा ने आरोप लगाया, ‘‘यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि जैसे ही उनकी (केजरीवाल) भ्रष्ट सरकार गिरी, अरविंद केजरीवाल ‘डिजिटल लुटेरे’ भी बन गए।’’

उन्होंने सार्वजनिक धन का उपयोग करके बनाए गए आधिकारिक हैंडल का कथित तौर पर अपने इस्तेमाल के लिए नाम बदलने को लेकर केजरीवाल की कड़ी निंदा की।

Advertisement

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल की सच्चाई सामने आ रही है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि ‘आप’ ने दिल्ली सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से वीडियो हटा दिया है।

गुप्ता ने एक बयान में आरोप लगाया, 'केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से विधानसभा सत्रों और सरकारी कार्यक्रमों के पुराने वीडियो हटाकर अपनी विफलताओं को छिपाने का एक निरर्थक प्रयास किया है।'

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: अदालत ने अपार्टमेंट तोड़े जाने की कार्रवाई का सामना कर रहे 81 फ्लैट मालिकों को दी राहत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 14 February 2025 at 09:49 IST