Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज पहले भी 15 दिन तक खा चुका है तिहाड़ जेल की हवा, जानिए पूरा मामला?

Malviya Nagar Hotel Fire Update: मालवीय नगर के होटल अग्निकांड में गिरफ्तार लवकेश बजाज को पिछले साल पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट रैकेट के मामले में जेल भेजा था। उस दौरान होटल के मालिक लवकेश 15 दिन तिहाड़ जेल में रहे थे। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Malviya Nagar hotel fire 5 major negligences claimed 21 lives
मालवीय नगर अग्निकांड में गिरफ्तार लवकेश बजाज के अतीत का खुला काला चिट्ठा, फर्जी पासपोर्ट केस में पहले भी गया जेल | Image: Republic

Delhi Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में गिरफ्तार होटल का मालिक लवकेश बजाज से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, पिछले साल भी लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया था। मामला बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय दस्तावेज और पार्सपोर्ट उपलब्ध कराने से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लवकेश बजाज पर जनवरी 2025 में मामला दर्ज हुआ था और जांच के दौरान लवकेश बजाज की कथित इन्वॉल्वमेंट सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी के बाद लवकेश करीब 15 दिन तिहाड़ जेल में रहा और बाद में जमानत पर रिहा हो गया। इसी फर्जी पासपोर्ट वाले मामले की सुनवाई अभी भी अदालत में लंबित है।

होटल के मैनेजर और अकाउंटेंट अभी भी फरार

फिलहाल दिल्ली के इस अग्निकांड मामले में पुलिस होटल के अकाउंटेंट जय मिश्रा और मैनेजर राकेश की तलाश कर रही है। जय मिश्रा दिल्ली के छतरपुर का रहने वाला है और हादसे के बाद से ही वो फरार है। वहीं, होटल के मैनेजर राकेश और होटल के बाकी स्टाफ के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।  

पुलिस अलग-अलग एंगल से कर रही जांच 

अब सवाल ये उठता है कि क्या होटल अग्निकांड और फर्जी पासपोर्ट रैकेट में कोई संबंध है? पुलिस इस एंगल से भी छानबीन कर रही है। होटल संचालन के नाम पर क्या कुछ और बड़ा खेल चल रहा था? पुलिस अभी इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लवकेश बजाज से लगातार पूछताछ जारी है। 

Advertisement

लवकेश बजाज के पुराने केस की डिटेल्स को नए मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। आग की वजह क्या थी? दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और सभी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। लवकेश बजाज का अतीत और फरार साथी केस को लगातार मामले को उलझा रहे हैं। आगे क्या खुलासा होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
 

यह भी पढ़ें: VIDEO: उसका पैर मेरे दोनों पैरों के बीच, फिर...कानपुर में महिला से बैडटच

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड