Delhi: दिल्ली सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS समेत इन 16 अधिकारियों का हुआ तबादला; जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Delhi government: सुनील अंचिपाका (IAS, AGMUT-2014) को स्पेशल कमिश्नर (ट्रेड एंड टैक्सेज) के साथ स्पेशल सेक्रेटरी (रेवेन्यू) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही पुराने आदेश में संशोधन करते हुए अरुण कुमार झा (DANICS-2009) का पदनाम एडिशनल कमिश्नर (फूड एंड सिविल सप्लाईज) किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi government
विभिन्न अधिकारियों के साथ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो) | Image: Rekha Gupta/X

Delhi government: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सरकार में एक बार फिर से बड़े स्तर पर  प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इसके तहत कई अधिकारियों का तबादला हुआ है, वहीं, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी भी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार के सेवाएं विभाग ने आज मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आदेश पर 16 IAS और DANICS (Delhi, Andaman and Nicobar Islands, Lakshadweep, Daman and Diu, and Dadra and Nagar Haveli Civil Services) अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग की गई हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा। आइए जानते हैं किसे क्या जिम्मेदारी मिली है…

कई अधिकारियों को दी गईं नई जिम्मेदारियां

सेवाएं विभाग द्वारा जारी ऑर्डर नंबर 405 के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  

  • हेमंत कुमार (IAS, AGMUT-2013) को स्पेशल सीईओ (DDMA) और स्पेशल सेक्रेटरी (अर्बन डेवलपमेंट) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • सुनील अंचिपाका (IAS, AGMUT-2014) को स्पेशल कमिश्नर (ट्रेड एंड टैक्सेज) के साथ स्पेशल सेक्रेटरी (रेवेन्यू) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
  • एडा राजा बाबू (IAS, AGMUT-2014), जो पहले टूरिज्म विभाग में थे, अब स्पेशल रजिस्ट्रार (कोऑपरेटिव सोसायटीज) बनाए गए हैं।
  • यश चौधरी (IAS, AGMUT-2017) को स्पेशल सेक्रेटरी (हेल्थ) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  • अमोल श्रीवास्तव (IAS, AGMUT-2018) को डिप्टी कमिश्नर (ईस्ट) के साथ स्पेशल सेक्रेटरी (लैंड एंड बिल्डिंग) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • कनिका (IAS, AGMUT-2022) को एसडीएम (अलिपुर) बनाया गया है। 
  • रघवेंद्र मीना (IAS, AGMUT-2022) को एसडीएम (करावल नगर) नियुक्त किया गया है।
     

DANICS कैडर के कई अधिकारियों की भी तैनाती में हुआ बदलाव

  • के.सी. सुरेंद्र (DANICS-2001) को डिप्टी कमिश्नर (MCD) बनाया गया है।
  • धर्मेंद्र कुमार (DANICS-2008) को मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के साथ DCCWS के एडमिनिस्ट्रेटर का कार्यभार सौंपा गया है।
  • प्रशांत कुमार (DANICS-2010) को मैनेजिंग डायरेक्टर (DCHFC) बनाया गया है।
  • नरेंद्र एस. पाटी त्रिपाठी (DANICS-2011) को संयुक्त सचिव (प्रशासनिक सुधार) के साथ संयुक्त सचिव (कला, संस्कृति व भाषा विभाग) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  • मुकेश रजोरा (DANICS-2013) को एडीएम (मुख्यालय), राजस्व विभाग बनाया गया है।
  • राधेश्याम मीना (DANICS-2017) को डायरेक्टर (दिल्ली जल बोर्ड) नियुक्त किया गया है।
  • टपदिया श्रीकांत राजेंद्र प्रसाद (DANICS-2018) को डिप्टी कमिश्नर, फूड सेफ्टी विभाग में भेजा गया है।
  • अमोध बर्थवाल (DANICS-2022) को एसडीएम (विवेक विहार) बनाया गया है।

साथ ही पुराने आदेश में संशोधन करते हुए अरुण कुमार झा (DANICS-2009) का पदनाम एडिशनल कमिश्नर (फूड एंड सिविल सप्लाईज) किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें - मीडिया की स्वतंत्रता की बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अर्नब के खिलाफ मानहानि का मामला किया खारिज

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड