अपडेटेड 14 March 2026 at 13:06 IST

LPG Cylinder Scam: खाली सिलेंडर भरवाने के चक्कर में कहीं बैंक खाता ना हो जाए खाली, दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट

देश में एक नया LPG Cylinder Scam शुरू हो गया है जिसमें स्कैमर्स एलपीजी सिलेंडर को खरीदने के लिए लोगों को व्हाट्सऐप और एसएमएस भेज ठगने का काम कर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
LPG Cylinder scam
LPG Cylinder scam | Image: Republic World

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण तेल और गैस की सप्लाई चेन बुरी तरह बिगड़ गई है। इस कारण पूरी दुनिया को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब भारत को भी LPG गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पीएम मोदी इस समस्या से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी ना हो। 

लेकिन आपदा में अवसर ढूंढने वाले व्यक्तियों ने इस समस्या का भी फायदा उठा लिया है। देश में एक नया LPG Cylinder Scam शुरू हो गया है जिसमें स्कैमर्स एलपीजी सिलेंडर को खरीदने के लिए लोगों को व्हाट्सऐप और एसएमएस भेज ठगने का काम कर रहे हैं।    

कैसे हो रहा है LPG Cylinder Scam

इस घोटाले के तहत साइबर ठग फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सऐप के जरिए लोगों को एलपीजी सिलेंडर बेचने के नाम पर अपने जाल में फंसा रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों को ‘Pay Now, Get Gas Tomorrow’ के मैसेज भी भेज रहे हैं जिसमें एक पेमेंट का मैलिशियस लिंक होता है। इस लिंक पर जाते ही लोगों का बैंक खाता खाली हो रहा है। 

दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट 

एलपीजी सिलेंडर के इस साइबर स्कैम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लोगों को सतर्क किया है। अपनी एक्स पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने एक नाटकीय वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में एक साइबर ठग किसी व्यक्ति को कॉल कर कहता है कि “ सर मैं आपकी गैस एजेंसी से बोल रहा हूँ क्या आपने गैस सिलेंडर बुक कर लिया है।" इस पर वो व्यक्ति कहता है क्यूं। इसके बाद ठग कहता है "सर आपको पता नहीं ईरान युद्ध के कारण एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी कमी होने वाली है। अगर आपने अभी बुक नहीं किया तो आपके कोटे का सिलेंडर किसी और को दे दिया जाएगा, इसलिए अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स दीजिए और इस लिंक पर क्लिक करें वरना सिलेंडर नहीं मिलेगा।          

Advertisement

फिर इस वीडियो में दिल्ली पुलिस आयुक्त राजीव रंजन आते हैं जो यह संदेश देते हैं कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें ये साइबर ठगों का नया तरीका है। वह लोगों से आवेदन करते हैं कि ऐसे फर्जी लिंक पर क्लिक ना करें। 

कैसे रहें सुरक्षित 

देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी उतनी है नहीं जितनी अफवाहों के जरिए बताई जा रही है। भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल किसी भी व्यक्ति को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए कोई कॉल या मैसेज नहीं कर रही है। इसलिए लोग किसी भी कॉल या मैसेज के झांसे में ना आयें और आ रही कॉल या मैसेज को ब्लॉक कर दें। 

Advertisement

आप गैस सिलेंडर कंपनियों के आधिकारिक नंबर या ऐप पर ही बुक करें। किसी को भी अपनी बैंक डिटेल्स ना दें। अगर आप साइबर ठग द्वारा शिकार हो गए हैं तो साइबर सेल में तुरंत संपर्क कर शिकायत दर्ज करें। 

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी की भेजी 22वीं किसान निधि किस्त आपके बैंक खाते में आई या नहीं

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 13:06 IST