दिल्ली में ये क्या हो रहा? लव बाइट्स कैफे में लड़के ने चलाई गोली; बर्थडे पार्टी में हुई थी कहासुनी

घटना दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक कैफे में फायरिंग की घटना हुई है। मामूली विवाद में कुछ लड़कों ने घटना को अंजाम दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Firing In Cafe
Firing In Cafe | Image: ANI

राजधानी दिल्ली में मामूली विवाद पर एक बार फिर गोली चलने की घटना सामने आई है। घटना दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके की है। यहां एक कैफे रेस्टोरेंट में देर रात फायरिंग की घटना हुई है। कैफे में कुछ लड़के बर्थ डे पार्टी करने आए थे। गनीमत रही कि गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

साउथ-वेस्ट दिल्ली के पॉश इलाके में रविवार देर रात एक कैफे मे फायरिंंग घटना हुई। फायरिंग की घटना सत्य निकेतन इलाके में Love Bite Cafe हुई। बताया जा रहा है कि टेबल को लेकर लड़कों की मैनजर से कहासुनी हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई की लड़कों ने फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

 Love Bite Cafe में फायरिंग

घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक कैफे रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना हुई है। जहांगीरपुरी से कुछ लोग सत्य निकेतन के एक कैफे में आए थे। कैफे मैनेजर से टेबल को लेकर हुई कहासुनी के दौरान उन्होंने पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है
 

 पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

घटना को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के साथ रेस्टोरेंट और आसपास के लगे CCTV कैमरों की से अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने एक वाहन भी अपने कब्जे में लिया है।

Advertisement

ज्वैलरी स्टोर में भी फायरिंग

इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी के मुखर्जी नगर में शनिवार को एक ज्वैलरी स्टोर में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और गोलीबारी करने के बाद भाग गए। उन्होंने ज्वैलर से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए एक पर्चा भी फेंका और फिरौती न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

वहीं, शुक्रवार को पश्चिमी इलाके के स्वीट शॉप में भी फायरिंग की घटना हुई थी।  तिलक नगर स्थित सिंगला स्वीट शॉप के बाहर शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई थी। यहां बाइक सवार दो बदमाश आए और शॉप के बाहर हवा भी फायरिंग कर फरार हो गए।  मौके से पुलिस ने चार खाली कारतूस बरामद किए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेठी : युवती को किडनैप कर दो महीने तक रेप, जबरन कबूल कराया इस्लाम

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड