अपडेटेड 10 August 2024 at 12:04 IST
Delhi Rain Update: IMD का अनुमान, दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार
Delhi Rain Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
- भारत
- 2 min read

Delhi Rain Update: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।
विभाग ने बताया कि लोधी रोड वेधशाला में शुक्रवार रात 11.30 बजे से शनिवार तड़के 2.30 बजे तक 12 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी अवधि में रिज वेधशाला में 5.8 मिलीमीटर और आयानगर वेधशाला में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
Advertisement
विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।
Advertisement
दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश हुई और शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 67 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ की श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 August 2024 at 12:04 IST