दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला, कश्मीरी गेट के पास कार पर अंधाधुंध फायरिंग

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले की सूचना मिल रही है। कश्मीरी गेट के पास कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
firing near kashmiri gate
firing near kashmiri gate | Image: Republic

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम में शामिल वकील पर हमला किया गया है। यह घटना कश्मीरी गेट ISBT की बताई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, बाइक पर आए हमलावरों ने वकील की कार को निशाना बनाया और उसपर कई राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि उस वक्त वकील कार के अंदर ही मौजूद थे।

ये है पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार, कश्मीरी गेट ISBT के पास वकील अपनी कार से जा रहे थे। तभी कुछ बाइक सवारों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने बिना देरी किए वकील की कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इस हमले में कार के शीशे टूट गए और कार के गेट पर भी गोली लगी। आपको बता दें कि कश्मीरी गेट का वो इलाका भीड़भाड़ वाला इलाका है। ऐसे में अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया और फिर वहां से फरार हो गए।

Advertisement

पुलिस का क्या कहना है?

शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि यह हमला डराने के लिए या जान से मारने की कोशिश के लिए किया गया होगा। पुलिस इस मामले में भी पूछताछ कर रही है कि वकील को पहले कभी जान से मारने की धमकी मिली थी या नहीं।

आपको बता दें कि वारदात के बाद दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और क्राइम सीन की जांच की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही हमलावर गिरफ्त में होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का 'सनातन सम्मेलन', ये दिग्गज होंगे शामिल

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड