Kolkata Case: डॉक्टरों ने मानी 'सुप्रीम' अपील, 11 दिनों बाद हड़ताल खत्म; काम पर लौटे डॉक्टर्स

कोलकाता महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य रेप और हत्या मामले के खिलाफ 11 दिनों से चल रही हड़ताल को सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने वापस लेने का फैसला किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Doctors Strike Ends
Doctors Strike Ends | Image: x

Safdarjung Doctors Strike Ends: कोलकाता महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य रेप और हत्या मामले के खिलाफ 11 दिनों से चल रही हड़ताल को सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने वापस लेने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने और काम पर लौटने की अपील की थी। 

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल ने अपनी देशव्यापी हड़ताल वापस ले ली है। डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस बात की जानकारी एक प्रेस रिलीज के जरिये दी है। उन्होंने कहा है कि डॉक्टर संग हुई हैवानियत के बाद 12 अगस्त से हड़ताल शुरू की गई थी। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कहा गया है कि इस मामले में न्याय फास्ट ट्रैक तरीके से होगा। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिहाज से हिंसा की रोकथाम के लिए हर मुमकिन कदम उठाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के इस आश्वासन और अपील के बाद हमने हड़ताल वापस लेने और काम पर लौटने का फैसला किया है।

इन अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी खत्म की हड़ताल

इससे पहले गुरुवार को ही एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी हड़ताल खत्म कर दी। AIIMS की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्र के हित में और सार्वजनिक सेवा की भावना में FAIMA, आरडीए, एम्स, ने 11 दिवसीय हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की अपील और निर्देश के जवाब में आया है। हम आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का संज्ञान लेने और देश भर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के व्यापक मुद्दे को संबोधित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हार्दिक सराहना करते हैं।

11 दिनों से हड़ताल पर थे डॉक्टर्स

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दरिंदगी के बाद हत्या के विरोध में देश भर में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। अस्पतालों में डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर डॉक्टर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। हड़ताल के कारण अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया और डॉक्टर्स के काम पर लौटने की अपील की।

Advertisement

सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन

सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन और सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद वीएमएमसी और सफदरजंग की ओर से बयान जारी कर हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया गया है। डॉक्टर्स के हड़ताल खत्म करने के फैसले से देश भर में लाखों मरीजों ने राहत की सांस ली है।  

यह भी पढ़ें: BREAKING: CJI की अपील के बाद एक्शन में डॉक्टर, AIIMS के बाद FAIMA का भी हड़ताल खत्म करने का ऐलान
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड