BREAKING: CJI की अपील के बाद एक्शन में डॉक्टर, AIIMS के बाद FAIMA का भी हड़ताल खत्म करने का ऐलान

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के सकारात्मक निर्देशों के बाद वापस लेने का फैसला लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kolkata Rape And Murder
AIIMS के बाद FAIMA का भी हड़ताल खत्म करने का ऐलान | Image: PTI

FAIMA announced to end strike:  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में हड़ताल गए डॉक्टरों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अपील पर हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के सकारात्मक निर्देशों के बाद वापस लेने का फैसला लिया है। FAIMA की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम अंतरिम सुरक्षा और अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक कदमों के लिए हमारी प्रार्थनाओं की स्वीकृति का स्वागत करते हैं।

AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

इससे पहले आज कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध हड़ताल कर रहे AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया । सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की थी।  

Advertisement

AIIMS की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्र के हित में और सार्वजनिक सेवा की भावना में, आरडीए, एम्स, नई दिल्ली ने 11 दिवसीय हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की अपील और निर्देश के जवाब में आया है। हम आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का संज्ञान लेने और देश भर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के व्यापक मुद्दे को संबोधित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हार्दिक सराहना करते हैं।

11 दिनों से हड़ताल पर थे रेजिडेंट डॉक्टर

Advertisement

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दरिंदगी के बाद हत्या के विरोध में देश भर में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। अस्पतालों में डॉक्टर्स की सुरक्षा को देश भर में डॉक्टर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया और डॉक्टर्स के काम पर लौटने की अपील की।

सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन और सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद एम्स की ओर से बयान जारी कर हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया गया है। डॉक्टर्स के हड़ताल खत्म करने के फैसले से देश भर में लाखों मरीजों ने राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता रेपकांड की सुनवाई के समय कपिल सिब्बल को हंसना पड़ा भारी, भड़के SG मेहता- किसी की गरिमा...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड