'दिल्ली की हार का बदला पानी रोककर ले रहे केजरीवाल', BJP ने पंजाब सरकार पर दिल्ली का पानी रोकने का लगाया आरोप

BJP ने पंजाब सरकार पर दिल्ली का पानी रोकने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP accused Punjab government of stopping Delhi water
BJP accused Punjab government of stopping Delhi water | Image: X- @BJP4Delhi

पंजाब और हरियाणा के बीच जारी पानी विवाद अब दिल्ली तक पहुंच चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब सरकार पर दिल्ली का पानी रोकने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी नेताओं ने ''केजरीवाल शर्म करो, अपनी गंदी राजनीति के लिए दिल्ली को जल संकट में मत ढकेलो" के पोस्टर बैनरों के साथ प्रदर्शन किया।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के हक का पानी अरविंद केजरीवाल रोक रहे हैं। इस गर्मी के मौसम में दिल्ली वालों को प्यासा मारने की साजिश अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है। कारण साफ है दिल्ली में अपनी हार से बौखलाए अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता से बदला ले रहे हैं। जिस तरह से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पानी रोक रही है, मैं अरविंद केजरीवाल से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि आप दिल्लीवालों को प्यासा क्यों मारना चाहते हैं? दिल्ली वालों को जो पानी मिलता है उसे रोकने की कोशिश क्यों कर रहे है? आप दिल्ली के दुश्मन तो हैं लेकिन जिस तरह का कदम आप उठा रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि आप पाकिस्तान के समर्थन में जाकर खड़े हो गए।

केजरीवाल दिल्लीवालों का हक छीन रहे हैं- वीरेंद्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि पहलगाम में जो हमला हुआ है उसके बाद भारत सरकार ने जो रणनीति बनाई है पाकिस्तान का पानी रोका गया है, क्या आप भी दिल्लीवालों को इस तरह अपना दुश्मन समझते हैं? अरविंद केजरीवाल यह जवाब आपको देना होगा और आज जनता के चुने हुए सारे प्रतिनिधि सांसद और हमारे विधायक जो जनता की आवाज है, वह अरविंद केजरीवाल को बताने आए हैं कि आप दिल्लीवालों का हक छीन रहे हैं, दिल्लीवालों को प्यासा मारने की साजिश कर रहे हैं, अपनी हार का बदला अब दिल्लीवालों से लेने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: वॉर इमरजेंसी मॉक ड्रिल के बीच दिल्ली में लगाया गया LRAD सिस्टम

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड