Mock Drill: वॉर इमरजेंसी मॉक ड्रिल के बीच दिल्ली में लगाया गया LRAD सिस्टम, हमला हुआ तो तुरंत मिलेगी वॉर्निंग

7th May Mock Drill :केंद्र सरकार के निर्देश पर देश भर के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल होगी। इससे पहले दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर LRAD सिस्टम तैनात किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi police LRAD system : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। वॉर इमरजेंसी मॉक ड्रिल को लेकर देश भर में तैयारियां तेज हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक रिहर्सल शुरू हो गई है। केंद्र सरकार के निर्देश पर देश भर के 244 जिलों में कल (बुधवार, 7 मई) को मॉक ड्रिल होगी। इससे पहले दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पर लॉन्ग रेंज एकॉस्टिक डिवाइस (LRAD) सिस्टम तैनात कर दिया है।

नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय में LRAD सिस्टम लाया गया है। यह 500 मीटर से 1 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक संदेश भेजेगा। इस सिस्टम की बारीकियां दिल्ली पुलिस अधिकारियों को बताई गईं हैं। इस डिवाइस का इस्तेमाल अचानक हमले की स्थिति में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए तेज सायरन बजाने और संदेश देने के लिए किया जाएगा। 

क्या है LRAD सिस्टम?

  • LRAD एक विशेष तरह का ध्वनि-आधारित उपकरण है। जिसका इस्तेमाल लोगों को आपात स्थिति में अलर्ट भेजने के लिए किया जाता है।
  • इस डिवाइस से बहुत तेज ध्वनि उत्पन्न होती है, जिसे करीब एक किलोमीटर दूर तक सुना जा सकता है। 
  • अचानक हमले की स्थिति में, LRAD एक सायरन की तरह काम करता है। यह एक आपातकालीन संदेश होता है, जिसे सुनकर लोग सावधान हो जाते हैं।
  • LRAD का उपयोग भीड़ नियंत्रण करने, चेतावनी देने और आपदा के समय लोगों को निर्देश देने के लिए किया जाता है।

7 मई को इन जिलों में मॉक ड्रिल

गृह मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल होगी। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में अलग-अलग राज्यों के 244 जिले शामिल हैं। इसमें-

  • अंडमान निकोबार के पोर्टब्लेयर
  • गोवा के नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा
  • आंध्र प्रदेश के हैदराबाद और विशाखापत्तनम
  • अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी शियांग, तवांग, इटानगर, हायूलिंग में मॉक ड्रिल होगी
  • राजस्थान : कोटा, रावत-भाटा, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नाल, सूरतगढ़, आबू रोड, नसीराबाद (अजमेर), भिवरी, फुलेरा (जयपुर), नागौर (मेड़ता रोड), जालोर, बेवर (अजमेर), लालगढ़ (गंगानगर) में मॉक ड्रिल कराई जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर (नरौरा), आगरा, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी-का-तालाब, मुगलसराय, सरसावा, बागपत, मुजफ्फरनगर
  • हरियाणा के अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, गुड़गांव, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, झज्झर
  • गुजरात : सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, जामनगर, गांधीनगर, भावनगर, ककरापुर, कांडला, नलिया, अंकलेश्वर, ओखा, वडिनार, भरूच, दंग्स, कच्छ, मेहसाना, नर्मला, नवसारी शहरों में मॉक ड्रिल होगी
  • जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग, बडगाम, बारामूला, डोडा, जम्मू, कारगिल, कठुआ, कुपवाड़ा, लेह, पूंछ, राजौरी, श्रीनगर, उद्यमपुर, संब, अखनूर, उरी, नौशेरा, सुंदरबनी, अवंतीपुर, पुलवामा
  • पंजाब : अमृतसर, भटिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, अजनामपुर, बरनाला, भाखड़ा-नांगल, हलवारा, कोठकापुर, बटाला, मोहाली (सासनगर), अबोहर, फरीदपुर, रोपड़, संग्रूर में मॉक ड्रिल कराई जाएगी
  • ओडिशा : तालचेर, बालासोर, कोरापुट, भुवनेश्वर, गोपालपुर, हीराकुंड, पारादीप, राउरकेला, भद्रक, ढेंकनाल, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा
  • बिहार : बरौनी, कटिहार, पटना, पूर्णिया, बेगूसराय
  • असम : बोंगाईगांव, डिब्रूगढ़, धुबरी, गोलपारा, जोरहाट, सिबसागर, तिनसुकिया, तेजपुर, डिगबोई, डिलियाजान, गुवाहाटी (डिसपुर), रंगिया, नामरूप, नाजिरा, नॉर्थ-लखीमपुर, नुमालीगढ़, डारंग, गोलाघाट में मॉक ड्रिल होगी।
  • झारखंड : बोकारो, गोमियो, गोड्डा, साहेबगंज
  • पश्चिम बंगाल : कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, दुर्गापुर, ग्रेटर कोलकाता, हल्दिया, हाशिमारा, खरगपुर, आसनसोल, फरक्का, चितरंजन, बालुरघाट, अलीपुरद्वार, इस्लामपुर, दिनहाटा, मेखलीगंज, माथाभांगा, कलिंपोंग, जलढाका, कुर्सियांग, कोलाघाट, बर्धमान, बिरभूम, पूर्व मेदनीपुर, हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद में मॉक ड्रिल होगी
  • मध्य प्रदेश : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी
  • महाराष्ट्र : मुंबई, तारापुर, ठाणे, पुणे, नासिक, पिंपरी चिंचवाड, औरंगाबाद, भुसावल, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग

इसके साथ ही कर्नाटक के बेंगलुरु, मल्लेश्वर, रायचूर में और केरल के कोचीन, तिरुवंतपुरम और मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स, जैंतिया हिल, वेस्ट गारो हिल्स में होगी। मणिपुर के इंफाल, चुराचांदपुर, उखरूल, मोरेह, निगंथौ-खौंग के अलवा चंडीगढ़ में और  छत्तीसगढ़ के दुर्ग (भिलाई) और लक्षद्वीप में मॉक ड्रिल की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में पाकिस्तान से आईं 22 औरतें, पैदा किए 95 बच्चे...कहलाएंगे पाकिस्‍तानी या भारतीय? जानें क्या कहता है कानून 

 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड