दिल्‍ली में फिर दिखा कच्छा-बनियान गिरोह का आतंक, बंधक बनाकर दंपत्ति से की थी लूट; पुलिस ने तीन बदमाशों का किया हाफ एनकाउंटर

दिल्ली के मालवीय नगर एरिया के सर्वोदय एन्क्लेव में दंपत्ति को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले कच्छा-बनियान गैंग के 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया है।

Follow : Google News Icon  
‘Kaccha Baniyan’ gang back in Delhi, Sarvodaya Enclave house burgled police encounter 3 gang members
दिल्‍ली में फिर दिखा कच्छा-बनियान गिरोह का आतंक, बंधक बनाकर दंपत्ति से की थी लूट; पुलिस ने तीन बदमाशों का किया हाफ एनकाउंटर | Image: Video Grab

दिल्ली के मालवीय नगर एरिया के सर्वोदय एन्क्लेव में दंपत्ति को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले कच्छा-बनियान गैंग के 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया है। पुलिस ने बदमाशों के पैर में गोली मारी और उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार उन्हें इलाके में सक्रिय एक गिरोह की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जो चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देता था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।
मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बाकी तीन आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और चोरी का सामान भी बरामद किया है।

पार्क के पेड़ से चढ़कर घर में घुसे फिर लूट को दिया अंजाम

मालवीय नगर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय एन्क्लेव में बृहस्पतिवार व शुक्रवार की दरम्यानी रात गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया था। पार्क से सटे घर में पेड़ के सहारे बालकनी पर चढ़े थे। कटर से लाक काट कर घर में घुसे। दंपती के जाग जाने पर डरा-धमकाकर बंधक बनाया और ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पूरे इत्मीनान से लगभग एक घंटे तक घर का चप्पा-चप्पा खंगाला। नकदी, जेवर समेत घर का कीमती सामान भी उठा ले गए।

Advertisement

CCTV में कैद वारदात

घर के अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज में तीन चोर आराम से घर में आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के दौरान कच्छा-बनियान गिरोह के सभी बदमाश अपने चिर-परिचित पोशाक में कई तरह के औजारों से लैस दिखाई दिए। इस दौरान सभी ने मास्क पहन रखा था। साथ ही पुलिस जांच से बचने के लिए ग्लव्स और मोजे पहनकर वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Delhi Fire: आग लगते ही इलेक्टॉनिक लॉक ने दिया 'धोखा', दरवाजा खुल जाता तो बच जाती 3 जानें; ऐसे श्मशान में बदला विवेक विहार की ये इमारत

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड