बारिश से दिल्ली में तबाही, 3-4 जगह गिरीं इमारतें, ITO-लक्ष्मीनगर में जलभराव, ट्रैफिक जाम

Delhi News: दिल्ली में 3-4 जगह मकान गिरने की सूचना मिल रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Rain
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

New Delhi: दिल्ली में 3-4 जगह मकान गिरने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि वो सभी पुराने मकान हैं। अभी किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

वहीं, दूसरी ओर आईटीओ से लक्ष्मी नगर का रास्ता पानी भरने से बंद हो गया है।

सब्जी मंडी इलाके में मकान गिरने की कॉल

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में मकान गिरने की कॉल है। जानकारी मिल रही है कि दमकल की गाड़ियां भेजी गई है, लेकिन जाम की वजह से पहुंची नहीं है। फायर के पास 15 मिनट पहले की कॉल है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सब्जी मंडी इलाके में एक मकान की छत गिरी है। एक शख्स के दबे होने की जानकारी है। दिल्ली पुलिस मौके पर मौजूद है।

रुड़की में भारी बारिश से गिरा मकान

उत्तराखंड के रुड़की में भारी बारिश से एक मकान गिर गया है। मकान गिरने से 12 लोग मलबे में दब गए हैं, वहीं एक व्यक्ति के मौत की भी जानकारी सामने आई रही है। घटना रुड़की के भारापुर गांव की है, जहां भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनकर आई है।

Advertisement

भारी बारिश से मकान गिरते ही इलाके में चीख पुकार मच गई। घर गिरने की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को लगी उन्होंने मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरु कर दी। साथ ही प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई।

घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस प्रशासन बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाल लिया। राहत और बचावकर्मी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। 

Advertisement

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के संबंध में आज देर रात्रि सचिव आपदा प्रबंधन से फोन पर वार्ता कर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन,NDRF एवं SDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। आपदा की दृष्टि से राज्य में जो संवेदनशील क्षेत्र हैं उनकी मॉनिटरिंग स्वयं भी कर रहा हूं और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से दिल दहलाने वाली खबर, पति के साथ जा रही महिला की रोडरेज में गोली मारकर हत्या

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड