दिल्ली में हिंदू सेना ने बदला बाबर रोड का नाम, साइन बोर्ड पर लिखा- अयोध्या मार्ग

हिंदू सेना ने राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दो दिन पहले दिल्ली में बाबर रोड का नाम बदल दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hindu Sena Delhi Babar Road
दिल्ली में हिंदू सेना ने बाबर रोड का नाम बदला। | Image: Republic

Delhi Babar Road: अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ayodhya Pran Pratishtha) से दो दिन पहले हिंदू सेना ने दिल्ली में बाबर रोड का नाम बदल दिया है। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली के बाबर रोड के साइन बोर्ड पर अब अयोध्या मार्ग (Ayodhya Marg Delhi) का स्टीकर लगा दिया है। 

दो दिन बाद 22 जनवरी को अयोध्या में बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। पूरा देश राममयी होती नजर भी पड़ रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी बीच हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बाबर रोड का नाम बदल दिया।

साइन बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का स्टीकर लगाया

हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बाबर रोड साइन बोर्ड पर एक स्टीकर चिपकाया। स्टीकर पर अयोध्या मार्ग लिखा हुआ है। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बाबर रोड के ठीक नीचे अयोध्या मार्ग लिखे स्टीकर को चिपकाया।

हिंदू सेना का कहना है, 'यह भारत देश भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, श्री वाल्मिकी गुरु रविदास जैसे महापुरुषों का देश है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। जब बाबर की बाबरी ही नहीं रही तो दिल्ली में बाबर रोड का क्या काम?'

Advertisement

यह भी पढ़ें: मोहम्‍मद रमजान ने बनाई राम मंदिर की ये खास चीजें

दिल्ली पुलिस ने स्टीकर हटाया

हालांकि दिल्ली पुलिस को जब पूरे मामले की जानकारी मिली, तो एक टीम वहां पहुंची। दिल्ली पुलिस की टीम ने फिलहाल हिंदू सेना की तरफ से लगाए स्टीकर को हटा दिया है।

Advertisement

बाबर रोड का नाम बदलने पर अड़ी है हिंदू सेना

बताते चलें कि लंबे समय से हिंदू सेना की बाबर रोड का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग करने की मांग रही है। इसको लेकर हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली नगर निगम को कई बार लेटर लिखा था।

यह भी पढ़ें: कब से कब तक होंगे रामलला के दर्शन? तीन बार होगी आरती,

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड