Ram Mandir: कब से कब तक होंगे रामलला के दर्शन? तीन बार होगी आरती, जानिए टाइमिंग...

Ramlala Darshan: आरती के लिए पास की जरूरत होगी, जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से खरीदा जा सकता है। केवल पास लेने वाले लोग ही आरती में शामिल हो सकेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ram Mandir Ayodhya
राम मंदिर में दर्शन और आरती का समय | Image: ANI

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की नई मूर्ति की स्थापना की जा चुकी है। रामभक्तों को मूर्ति के दर्शन भी हो गए। अब बस इंतजार है तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का। जो 22 जनवरी को दोपहर 12.20 मिनट पर होगी। वैसे तो हर रामभक्त की यही इच्छा है कि वह 22 जनवरी को होने वाले इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा अयोध्या जाकर बने, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाएगा।

लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए रामभक्तों की भीड़ लगने वाली हैं। हर रोज बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच सकते हैं। अगर आप भी जल्द अयोध्या जाने की तैयारी में हैं, तो इससे पहले रामलला के दर्शन और उनकी आरती का समय जान लें। इससे आपको रामलला के दर्शन करने में आसानी होगी।

रामलला के दर्शन का समय

मंदिर में रामलला के दर्शन का समय सुबह 6 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक है। इसके बाद दोपहर 2 बजकर शाम 7 बजे तक दर्शन किए सकते हैं। हालांकि त्योहार या फिर किसी विशेष अवसर पर दर्शन के समय में कुछ बदलाव किया जा सकता है।

Advertisement

तीन बार होगी आरती, जानिए टाइमिंग

अगर कोई आरती में शामिल होना चाहता है तो बता दें कि दिन में तीन बार रामलला की आरती होगी। इनमें श्रृंगार आरती, भोग आरती और शयन आरती शामिल होंगी। तीनों की आरती का समय इस प्रकार अलग-अलग होगा। श्रृंगार आरती सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर होगी। वहीं भोग आरती का समय दोपहर 12 बजे बतया जा सकता है। इसके बाद संध्या आरती शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी।

आरती के लिए होगी पास की जरूरत

आरती के लिए पास की जरूरत होगी, जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से खरीदा जा सकता है। श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से घर बैठे ऑनलाइन पास देने की भी सुविधा दी जा रही है। केवल पास लेने वाले लोग ही आरती में शामिल हो सकेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: माथे पर तिलक, मोहक मुस्‍कान...रामलला की पहली पूर्ण तस्वीर आई सामने

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड